लाइफस्टाइल के इन 4 गंभीर रोग के खतरे को कम करेंगे WHO के ये न्यूट्रिशन टिप्स! जानें खान-पान के 4 बेस्ट नियम

WHO Nutrition tip : डब्लूएचओ ने ऐसे 4 न्यूट्रिशन टिप्स के बारे में बताया है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ आपको हेल्दी रखेंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 24, 2022 4:08 PM IST

WHO Nutrition tips : दुनियाभर में लोग इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए हेल्दी खान-पान और ऐसे फूड्स के सेवन पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं, जो हेल्दी हों। बहुत से लोग साफ-स्वच्छ डाइट के सिद्धांत को भी समझने लगे हैं, जो उन्हें बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। लेकिन अभी भी कुछ लोगों के जह्न में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कि क्या खाना है और क्या नहीं। बहुत से एक्सपर्ट और लेखों में अलग-अलग बातें कहीं व लिखी जाती हैं लेकिन जब बात स्वास्थ्य की हो तो विश्वसनीय सूत्रों पर ही विश्वास करना आपके लिए सही होगा। डब्लूएचओ ने ऐसे 4 न्यूट्रिशन टिप्स के बारे में बताया है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ आपको हेल्दी रखेंगे।

न्यूट्रिशन टिप 1- नमक और चीनी के सेवन पर ध्यान दें

डब्लूएचओ के मुताबिक, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसे गैर संचारी रोग के खतरे को कम करने का सबसे आसान तरीका है नमक और चीनी की मात्रा में कटौती। डब्लूएचओ का कहना है कि हर एक व्यक्ति को दिन में एक चम्मच तक नमक के सेवन यानी के 5 ग्राम का ही सेवन करना चाहिए। वहीं चीनी की बात करें तो आपको दिन में 12 चम्मच चीनी यानी के 50 ग्राम शुगर का हील इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा ध्यान रखें कि 2 साल से कम के बच्चों को खाने के ऊपर से नमक व चीनी नहीं डालनी चाहिए।

न्यूट्रिशन टिप 2- फैट इनटेक का भी रखें ख्याल

डब्लूएचओ का कहना है कि गैर संचारी रोगों के खतरे को कम करने के लिए आपको अपने सैच्यूरेटेड फैट और ट्रांस फैट के इनटेक पर ध्यान रखना होगा। आप लो फैट और दूध व दूध से बने उत्पादों के विकल्पों में बदलाव से भी ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने चिकन और फिश के इनटेक पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा प्रोसेस्ड, बेक्ड और फ्राइड फूड्स के सेवन को भी सीमित करें।

न्यूट्रिशन टिप-3 बैलेंस्ड डाइट लें

डब्लूएचओ का कहना है कि आपको दिन में अलग-अलग प्रकार के फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिसमें ब्राउन राइस, गेहूं, दाल, बीन्स, ताजे फल और सब्जियां शामिल हैं। इसके अलावा मीट, मछली, अंडे और दूध भी आपको हेल्दी रखने में मदद करेंगे। जब बात स्नैक्स की होती है तो कच्ची सब्जियां, ताजे फल और बिना नमक वाले नट्स का ही चुनाव करें।

न्यूट्रिशन टिप 4- पीने पर भी ध्यान दें

आप क्या पी रहे हैं इस पर भी ध्यान देना जरूरी है। डब्लूएचओ का कहना है कि अगर आप शुगर ड्रिंक्स ले रहे हैं जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस, फ्लेवर्ड वॉटर और रेडी टू ड्रिंक कॉफी तो आपको इनके सेवन में कटौती करनी होगी। इसके अलावा शराब के सेवन पर भी ध्यान दें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source