
Also Read
हेल्दी रहने की कोशिश में कम नमक,कम चीनी और कम तेल को मंत्र की तरह प्रचारित किया जा रहा है, और लोग इसके प्रति गंभीर से सोच भी रहे हैं। सेहत का ख्याल रखते हुए लोग इसकी मात्रा को लेकर सचेत हो रहे हैं।
तेल और शक्कर के अलावा नमक, ये तीनों ही चीज़ें हमारे भोजन का महत्वपूर्ण घटक हैं। लेकिन इनका अधिक सेवन आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकता है। उदाहरण के तौर पर बहुत अधिक मात्रा में नमक खाने से पेट फूलने की समस्या होने लगती है। इसी तरह ब्लड प्रेशर कंट्रोल और वेट लॉस के लिए भी बहुत-से लोगों को उनकी डायट में नमक की मात्रा कम करने की सलाह दी जाती है।
लेकिन क्या आपने पूरी तरह से नमक खाना बंद करने का विचार कर रहे हैं तो उससे पहले थोड़ा गंभीरता से इसके प्रभावों के बारे में जान लें।
ज़ाहिर है नमक हमारे शरीर के लिए कितना आवश्यक है। भोजन से नमक की मात्रा पूरी तरह बंद करने से आपके शरीर को सही तरीके से काम करने में परेशानी हो सकती है। शरीर की कार्य-प्रणाली में बड़े बदलाव हो सकते हैं और इस वजह से आपको कई बीमारियां हो सकती है। इसीलिए अगर आप नमक का सेवन पूरी तरह बंंद करना चाहते हैं तो अपने डॉक्टर से इसके बारे में विस्तार से चर्चा करें। समुद्री नमक की जगह आप किन प्रकार के पर्यायों का इस्तेमाल करना ठीक होगा, इस बात की पूरी जानकारी लेने के बाद ही नो-सॉल्ट डायट का प्लान बनाएं।