Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Foods In Refrigerator: इन फूड्स को भूलकर भी न रखें फ्रिज में आपको बना सकते हैं गंभीर रूप से बीमार

Foods You Should Not Refrigerate: अक्सर खाद्य पदार्थों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हे फ्रिज में रखा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से वे आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Foods In Refrigerator: इन फूड्स को भूलकर भी न रखें फ्रिज में आपको बना सकते हैं गंभीर रूप से बीमार

Written by Mukesh Sharma |Updated : March 10, 2022 5:16 PM IST

आजकल हर घर में फ्रिज जरूर पाया जाता है और यह किचन का एक अहम हिस्सा है। खाने-पीने की चीजों जैसे फल, सब्जियां और दूध आदि को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें फ्रिज में रखा जाता है। अक्सर गर्मियों के दिनों में चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं और उनका सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो जाती है और यहां तक कि कई बार हम गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं। फलों व सब्जियों को फ्रिज में रखकर कई दिनों तक खराब होने से बचाया जा सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें फ्रिज में नहीं रखा जाना चाहिए। कुछ चीजों को फ्रिज में रखने से उनका स्वाद तो कम होता ही है साथ ही उनका सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। यदि आपके किचन में भी फ्रिज है, तो आपको भी इस बारे में जरूर जान लेना चाहिए कि आपके किचन में भी कुछ फूड्स ऐसे हैं, जिन्हें फ्रिज में रखना बिल्कुल भी सही नहीं है और ऐसा करने से आप खुद को व अपने परिवार को बीमार कर सकती हैं। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं इन चीजों के बारे में -

अचार को भूलकर भी न रखें फ्रिज में

अचार एक फर्मेंटेड फूड है, जिसका मतलब उसकी लाइफ किसी आम खाद्य पदार्थ से ज्यादा है। आप अचार को रूम टेम्परेचर पर रख सकती हैं। अचार में सिरका होता है और फ्रिज में रखने से यह खराब हो सकता है और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

प्याज को कभी न रखें फ्रिज में

प्याज की लाइफ सामान्य सब्जियों के मुकाबले काफी ज्यादा होती है और यह सामान्य तापमान में कई दिनों तक बिना खराब हुए रह सकता है। वहीं प्याज आमतौर पर नमी में ही खराब होता है और फ्रिज में रखने से यह न सिर्फ खुद खराब होगा बल्कि आसपास की सब्जियों को भी खराब कर देगा।

Also Read

More News

लहसुन को नहीं है फ्रिज में रखने की जरूरत

ठीक प्याज की तरह लहसुन की लाइफ भी काफी होती है और इसे सामान्य तापमान व सूखी जगह पर बिना किसी टेंशन के रखा जा सकता है। फ्रिज में रखने से लहसुन गलने लगता है और ऐसे में इसका सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

फ्रिज में कभी भी न रखें शहद

शहद को भी फ्रिज में रखने की कोई जरूरत नहीं होती है, क्योंकि यह सामान्य तापमान में सालों तक बिना खराब हुए रह सकता है। वहीं फ्रिज में रखने से इसकी तासीर में बदलाव होने का खतरा भी बढ़ जाता है और ऐसे में इसका सेवन करना भी सुरक्षित नहीं माना जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

केले को भी न रखें फ्रिज में

वैसे तो केला ऐसा फल है, जो बहुत जल्दी खराब हो जाता है। लेकिन फिर भी इसको फ्रिज में रखने की सलाह नहीं दी जाती है। फ्रिज के अंदर की नमी में केले जल्दी गलने लगते हैं और साथ ही आसपास रखी चीजों को भी खराब कर सकते हैं। केले को फ्रिज में रखने से फ्रिज में इसकी स्मेल हो जाती है, जो कई दिन तक पीछा भी नहीं छोड़ती है।