
Also Read
खाली पेट कभी न करें टमाटर और हरी सब्जियों का सेवन, हो सकती है लिवर संबंधी समस्या
जब पेट खाली होता है तो भोजन का सेवन बहुत सोच समझकर करना चाहिए। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें खाली पेट खाने से जबरदस्त लाभ मिलता है, जबकि कुछ चीजों का सेवन खाली पेट करने से नुकसान होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनका सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए।
स्पासी फूड- कभी भी खाली पेट स्पासी यानि कि मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गैस्ट्रिक दीवार को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे पेट में एसिड का स्राव बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में पेट और आंतों के श्लेष्म की दीवार को परेशानी होती है। यदि खाली पेट मसालेदार चीजों का सेवन किया जाए तो गैस्ट्रिक दीवार में गंभीर जलन हो सकती है जो अल्सर का कारण बन सकता है।
दही- दही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। दही में प्रोबॉयोटिक्स होते हैं जो आंतों को स्वस्थ रखकर पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं। लेकिन इस बता की गांठ बांध लें कि दही का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। दही में मौजूद बैक्टीरिया पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को मार देते हैं, जिससे एसिडिटी और पेट फूलने लगता है।
ग्रीन वेजिटेबल- हरी सब्जियां उच्च खनिज और विटामिन सामग्री के कारण स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी हैं। चूंकि हरी सब्जियों में अमीनो एसिड होता है इसलिए इन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पेट में दर्द और अकड़न हो सकती है।
सोडा- भारी मात्रा में मीठा होने के चलते सोडायुक्त चीजों का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा और पेट फूलने की भी समस्या होगी। जब खाली पेट शरीर में शुगर जाता है तो यह खून के माध्यम से पूरी बॉडी में फैल जात है। इससे आपको पेट, गुर्दे, फेफड़े और लिवर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
टमाटर- टमाटर में उच्च स्तर के टैनिक एसिड होते हैं जो पेट की अम्लता को बढ़ाता है। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण, यह गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे पेट में गैस और कब्ज संबंधी समस्या हो सकती है। यदि आप किसी रोग के लिए दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो कभी भी टमाटर को खाली पेट न खाएं क्योंकि इससे गैस्ट्रिक अल्सर हो सकता है।