Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
खाली पेट क्या खाएं क्या न खाएं ये सवाल आपके सामने भी आता होगा. लाइफ के लिए डाइट में फलों को शामिल करना चाहिए, लेकिन उनका उपयोग कब करना है इसका भी ध्यान देना चाहिए। फलों को कब खाना चाहिए यह सबसे महत्वपूर्ण होता है नहीं तो यह हेल्थ को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाने लगते हैं। सभी फलों में कोई न कोई विशेष पदार्थ पाया जाता है जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अगर फल खाली पेट खाया जाय तो वही विशेष पोषक तत्व हानिकारक हो जाता है। जब आप Empty Stomach में ऐसे फल खाते हैं जो एसिड वाले होते हैं व हेल्थ के लिए खतरनाक साबित होते हैं.
मीठे फल अगर Empty Stomach खाये जाते हैं तो शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने लगता है। ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने के कारण डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। आइए जानते हैं उन फलों के बारे में जो सुबह खाली पेट खाने से हेल्थ के लिए नुकसानदेह हैं.
डायट एक्सपर्ट्स के अनुसार कभी भी खाली पेट आम का सेवन नहींं करना चाहिए। आम में शुगर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो खाली पेट शरीर में जाते ही अवशोषित हो जाता है। यह शरीर को फायदे की जगह नुकसान करने लगता है।
नाशपाती में कच्चा फाइबर पाया जाता है जो खाली पेट खाने से पेट के नाजुक श्लेष्म झिल्लियों को घायल कर सकता है। इसकी वजह से पाचन तंत्र खराब हो सकता है।
केला वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन यह Empty Stomach बहुत ही खतरनाक होता है। केले में मैग्नीशियम की मात्रा पायी जाती है जो खाली पेट खाने से तेजी से ब्लड में बढ़ता है। तेजी से ब्लड में मैग्नीशियम की मात्रा हार्ट के लिए खतरनाक होती है।
खाली पेट पीते हैं चाय, तो हो सकती हैं ये समस्याएं.
अंगूर एक साइट्रस फल है इसमें पर्याप्त मात्रा में एसिड पाया जाता है। एसिड वाले फल खाली पेट खाने से गैस्ट्रिक अल्सर और पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। पेट में गैस बनने के साथ हार्ट के मरीजों को हार्ट अटैक की भी शिकायत हो सकती है।
लिची भी Empty Stomach खाना खतरे से खाली नहीं है। यह शरीर में तेजी से शुगर के लेवल को बढ़ा सकती है। इसकी वजह से पेट में गैस की भी प्राब्लम्स हो सकती है। पेट दर्द की भी समस्या होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है।
टमाटर में पाया जाने वाला उच्च स्तर का टैनिक एसिड पेट में अम्लता के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। अम्लता के स्तर बढ़ने से पेट में अल्सर की परेशानी होनी की संभावना बढ़ जाती है। यह गैस्ट्रिक अल्सर का रूप ले सकता है जो बहुत ही खतरनाक माने जाते हैं।
उपरोक्त फलों का सेवन कभी सुबह सुबह नहीं करना चाहिये. इन फलों को आप दिन में खाना खाने के बाद कर सकते हैं. या नाश्ते में पहले कुछ और खाकर इन फलों का सेवन कर सकते हैं.
खाली पेट कॉफी क्यों नहीं पीना चाहिए, जानें एक दिन में कितनी कॉफी पीना चाहिए.