Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

भुने चने खाने के भी हैं नुकसान, अगर इन 3 चीजों के साथ खा लिया तो पड़ सकते हैं बीमार

Bhune chane ke saath kya nahi khana chahiye: गुड़ के साथ तो ठीक है लेकिन अगर आप कुछ अन्य चीजों के साथ भुने चने खाते हैं तो इससे आपके पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है और आप कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स की चपेट में भी आ सकते हैं।

भुने चने खाने के भी हैं नुकसान, अगर इन 3 चीजों के साथ खा लिया तो पड़ सकते हैं बीमार

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 22, 2024 1:50 PM IST

Wrong Food Combinations with roasted chane: भुने हुए चने एक पौष्टिक नाश्ता है जिसे दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है। कुछ लोग भुने चने (roasted chickpeas) और गुड़ (Jaggery) खाकर सुबह-शाम की हल्की भूख मिटाते हैं तो कुछ को ड्रायविंग करते हुए या पिकनिक पर चने-गुड़ का यह कॉम्बिनेशन खूब पसंद आता है। सर्दियों में भुने हुए चनों के साथ गुड़ (Gur-chana khane ke fayde) का सेवन करने से कमजोरी दूर होती है, इम्यूनिटी बढ़ती है और सुस्ती दूर होती है। वहीं, गर्मागर्म भुने हुए चने के साथ मीठा गुड़ खाने से मूड भी बेहतर होता है।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भुने हुए चने खाने के भी कुछ नियम हैं। जैसे, कुछ फूड्स के साथ अगर आप चना खाते हैं तो इससे आपकी हेल्थ को नुकसान हो सकता है। कुछ बीमारियों का रिस्क भी इस फूड कॉम्बिनेशन (Bad food combination with chana) की वजह से बढ़ सकता है। दरअसल, ये फूड्स चने के साथ विरूद्ध आहार जैसा काम करते हैं। इसीलिए, जब आप इनका सेवन करते हैं तो आपको अलग-अलग तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आइए जानें किन चीजों के साथ भुने हुए चने नहीं खाने चाहिए।

इन फूड्स के साथ कभी ना खाएं भुने हुए चने (Never eat roasted bengal grams with these foods)

दही के साथ ना खाएं भुने चने (Never eat chana with dahi)

अगर आप सुबह नाश्ते में सत्तू के साथ दही या भुने चने के साथ दही खाने की सोच रहे हैं तो ऐसा ना करें। इससे आपको पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। दरअसल, गुड़ की तासीर गर्म होती और दही ठंडा होता है। इसीलिए, जब आप दही और भुने चने खाते हैं तो इससे आपको ब्लोटिंग, डायरिया और पेट में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Also Read

More News

सिट्रस फ्रूट्स (Citrus fruits and roasted chana can up the risk of acidity)

संतरे, नींबू और मौसमी जैसे खट्टे-रसीले फलों के साथ भुने चने खाने से आपको नुकसान हो सकता है। दरअसल,इन फलों में पाया जाने वाला विटामिन सी और साइट्रिक एसिड पाया जाता है। यह एसिड प्रोटीन के साथ रिएक्शन करता है जिससे पेट में दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मछली (Fish with roasted chickpeas can cause digestive problems)

भुने हुए चने के साथ अगर आप मछली खाते हैं तो इससे आपको डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, मछली प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है वहीं, चनों में भी प्रोटीन का कंटेट अधिक होता है। इसीलिए, जब आप इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करते हैं तो आपके पाचन तंत्र के लिए इसे पचा पाने में दिक्कत होती है।

यह भी पढ़ें-

सोने से पहले दूध में घोलकर पी लें इस सूखी लकड़ी का पाउडर, स्किन की सारी प्रॉब्लम्स हो जाएंगी दूर

कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं नकली घी, इन 4 तरीकों से करें असली घी और नकली घी की पहचान

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source