
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 9, 2022 5:45 PM IST
पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है और जब भी हम डॉक्टर से किसी बीमारी का इलाज कराने के लिए जाते हैं, तो वे भी हेल्दी रहने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह अवश्य देते हैं। वहीं आपको पता ही होगा जो व्यक्ति अपने शरीर का वजन कम करना चाहते हैं और जो व्यक्ति शरीर का वजन बढ़ाना चाहते हैं, दोनों को खूब मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। इन्हीं बातों से पता चलता है कि पानी हमारे शरीर का लिए बेहद जरूरी है और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। लेकिन आप पानी को किस समय पी रहे हैं और आपने पानी पीने से पहले क्या खाया है आदि ये बातें भी ध्यान में रखनी बेहद जरूरी होती हैं। कई ऐसे फूड्स भी होते हैं, जिनके बाद पानी पीने से हेल्थ को फायदे नहीं बल्कि कई नुकसान हो सकते हैं। यहां तक कि कुछ व्यक्ति को गंभीर रूप से बीमार भी पड़ सकते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे फूड्स व ड्रिंक्स के बारे में जिनके बाद पानी नहीं पीना चाहिए -
अगर आपने हाल ही में चाय, कॉफी, हर्बल टी या फी दूध पीया है, तो उसके तुरंत बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए। चाय, कॉफी व हर्बल टी आदि की तासीर ठंडी होती है और ठंडे पानी के साथ इन्हें पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। वहीं दूध पीने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिसके साथ पानी पीना अच्छा व हेल्दी ऑप्शन नहीं है।
आयुर्वेद के नियमों के अनुसार तला हुआ या तेल से बना हुआ कुछ भी खाना के बाद कम से कम 1 घंटा बिल्कुल भी पानी नहीं पीना चाहिए और ऐसा करने से खांसी हो सकती है और साइनस में बलगम बनने लगता है। वहीं मॉडर्न मेडिसिन सिस्टम भी तला हुआ खाने के बाद पानी पीने की सलाह नहीं देता है, इससे पाचन क्रिया खराब हो जाती है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
फल चाहे कोई भी हो उसे खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए और तुरंत बाद पानी पीने से पाचन व गैस से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। वहीं कुछ फल ऐसे भी हैं, जिन्हें खाने के तुरंत बाद पानी पीने से व्यक्ति को कई परेशानियां हो सकती हैं। उदाहरण के रूप में यदि आपने अभी केला खाया है और उसके बाद आप पानी पी रहे हैं, तो आपको गंभीर पेट दर्द हो सकता है और कई हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।
कुछ लोगों को चावल के साथ या उसके बाद पानी पीने की आदत होती है, लेकिन उनकी यह आदत उनके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है। जो लोग चावल खाने के बाद पानी पीते हैं उन्हें अक्सर कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे पेट फूलना, गैस बनना, सीने में जलन, उल्टी और मतली आदि।