
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : September 14, 2023 8:39 PM IST
Would you like to try these healthy recipes?
खाना हेल्दी खाना अच्छी सेहत के लिए काफी जरूरी होता है लेकिन उसके बाद सबसे ज्यादा मुख्य बात यह होती है कि आप खाना खाने के बाद क्या करते हैं। जितना ज्यादा हेल्दी खाना खाना जरूरी है उतना ही ज्यादा खाना खाने के बाद आप क्या कर रहे है उन आदतों को हेल्दी बनाना भी जरूरी है। आपका वजन खाना खाने के बाद के आपके रूटीन से भी प्रभावित हो सकता है क्योंकि अगर आपकी कुछ आदतों की वजह से आपका पाचन तंत्र अच्छे से काम नहीं कर पाता है तो इससे आपको वजन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन सी होती है यह आदतें।
खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करना एक अच्छा विचार नहीं होता है। पाचन के दौरान आपका शरीर काफी ज्यादा एनर्जी एक्सपेंड करता है। अगर आप ज्यादा हैवी एक्सरसाइज कर लेते हैं तो इससे आपके पेट से ब्लड दूर होने लगता है जिसकी वजह से पाचन क्रिया में दिक्कत आ सकती है। इसलिए ज्यादा हैवी वर्क आउट और एक्सरसाइज में लीन होने से पहले आपको शरीर को खाना पचाने का समय देना चाहिए।
खाना खाने के बाद तुरंत धूम्रपान करना आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। सिगरेट में मौजूद निकोटिन आपके ब्लड में मौजूद ऑक्सीजन के साथ बाइंड होता है और पाचन के साथ साथ काफी आसानी और तेजी से शरीर में अब्जॉर्ब हो जाता है। यह केवल आपके फेफड़ों को ही नुकसान नहीं पहुंचाता है बल्कि आपकी पाचन प्रक्रिया के लिए भी हानिकारक होता है।
अगर आपकी भी खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत है तो आपको इस आदत को छोड़ देना चाहिए। चाय में और खास कर ब्लैक टी में टैनिन होता है जो शरीर की आयरन अब्सोर्पशन कैपेसिटी को प्रभावित करता है। इससे आपके खाने से मिलने वाला पोषण शरीर द्वारा अब्जॉर्ब नहीं हो पायेगा। ऐसा खास कर आयरन के केस में होता है। इसलिए अगर आपको खाना खाने के बाद चाय पीने का मन होता है तो आधा घंटा इंतजार करना चाहिए।
खाना खाने के तुरंत बाद नहाना काफी रिलैक्सिंग लग सकता है लेकिन यह एक अच्छा विचार नहीं होता है क्योंकि नहाने के दौरान आपके पेट के आस पास का खून शरीर के और हिस्सों में फैलने लगता है। इससे पाचन की क्रिया धीमी होने लगती है। इसलिए आपको या तो खाना खाने से पहले ही नहा लेना चाहिए या फिर खाना खाने के बाद जब अच्छे से खाना पच जाए तब नहाना चाहिए।
खाना खाने के बाद एक अलग ही नींद आती है और आपको इतना ज्यादा आलस महसूस होने लगता है जैसे अभी सो जाएं लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद सोना भी आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। जब आप सो जाते हैं तो आपके शरीर को खाना पचाने के लिए और भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे आपको खाना पचाने में दिक्कत आ सकती है और अगर आप रोजाना ऐसा ही करते हैं तो आपका वजन भी धीरे धीरे बढ़ सकता है।
निष्कर्ष: अपनी इन आदतों को खाना खाने के बाद जल्द से जल्द बदलने की कोशिश करें क्योंकि ऐसा करने से आप कई रिस्क जैसे वजन बढ़ने के रिस्क से बच सकते हैं। इससे आपकी ओवर ऑल सेहत और पाचन में भी काफी सुधार देखने को मिलता है।