
... Read More
नेटल टी पीने के सेहत लाभ। © Shutterstock
आपने ग्रीन टी, लेमन टी, जिंजर टी तो खूब पिया होगा, पर क्या कभी नेटल टी (nettle tea) पिया है या इसके बारे में सुना है? यदि नहीं सुना तो जान लें कि नेटल टी भी अन्य हर्बल टी की ही तरह काफी हेल्दी होती है। इसकी पत्ती को बिच्छू बूटी (बिछुआ पत्ती) कहते हैं। यह बूटी उस जगह अधिक उगती है, जहां ज्यादा नमी जैसे नदी-नालों या फिर जंगल हों। इसकी पत्तियों को छूने से शरीर में जलन या झनझनाहट होने लगती है बावजूद इसके, इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद (benefits of nettle tea) होते हैं। इसमें फ्लेवोनॉएड्स, कैरोटिनॉएड, विटामिन और खनिज होने के कारण यह शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। इसमें कई तरह के विटामिंस जैसे विटामिन ए, बी, सी, डी प्रचुर मात्रा में होता है। जानें, नेटल टी पीने से सेहत (nettle tea benefits) को क्या फायदे होते हैं...
शोध के अनुसार, किडनी रोगों से बचे रहने के लिए नेटल टी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह एक शक्तिशाली मूत्रवर्धक है, जो स्वस्थ पेशाब को उत्तेजित करती है। किडनी में स्टोन है, तो नेटल टी पिएं। यह खून से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकाल देती है।
त्वचा पर किसी भी कारण से दाग-धब्बे हैं, तो नेटल टी पिएं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण त्वचा के दाग-धब्बे कम होते हैं।
नेटल टी में मौजूद फेनोलिक कंपाउंड सिस्टोलिक ब्लज प्रेशर को कम करता है। शोध के अनुसार, नियमित रूप से यह चाय पीने से हाई ब्लड प्रेशर को लो या नॉर्मल रखा जा सकता है।
Postpartum Drinks : डिलीवरी के बाद शारीरिक कमजोरी दूर करते हैं ये 3 ड्रिंक्स
यह एक एंटी-इंफ्लेमेटरी घटक की तरह काम करता है। इससे आर्टरीज और रक्त वाहिकाओं (Blood vessels) में तनाव कम होता है। ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू करता है। शरीर को ऑक्सीजन की प्राप्ती सही तरीके से होती है। ऐसे में हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य दिल से संबंधित रोगों से बचे रहते हैं।
इम्यूनिटी कमजोर होने से आप जल्दी बीमार पड़ते हैं। कई बार गंभीर समस्याएं हो जाती हैं। नेटल टी में एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। इसमें फ्लेवोनॉएड्स और कैरोटिनॉएड होने के कारण इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें भी इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। नेटल टी शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर करती है, इसलिए इसे एक शक्तिशाली डिटॉक्स पेय पदार्थ कहा जाता है। एक कप चाय मेटाबॉलिज्म को अनुकूलित कर वजन घटाने में मदद करती है।