नीतू कपूर से लेकर आथिया शेट्टी, सभी के ब्रेकफास्ट में होती है चावल की कांजी, जानिए क्यों है ये देसी चीज सेलेब्स की पहली पसंद

Chawal ki kanji ke fayde: चावल की कांजी एक ट्रेडिशनल डिश है जिसे बहुत-से लोग सुबह नाश्ते में खाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 30, 2024 4:25 PM IST

Neetu Kapoor Diet Secrets: सीनियर एक्ट्रेस नीतू कपूर 60 की उम्र के बाद बहुत एनर्जेटिक, पॉजिटिव, खुश और फिट दिखायी देती हैं। नीतू कपूर की स्किन भी उनकी उम्र के अनुसार काफी यंग और हेल्दी दिखायी देती है। इस हेल्दी स्किन के लिए नीतू सुबह नाश्ते में एक खास तरह की चीज खाती हैं। यह एक हेल्दी और बिल्कुल देसी चीज है जिसकी खूबियों को जानने के बाद नीतू कपूर ने इसे अपनी रोज की डाइट (Neetu Kapoor Daily Diet) में शामिल कर लिया। यह हेल्दी फूड है चावल की कांजी।

हाल ही में एक पॉडकॉस्ट के दौरान नीतू कपूर ने बताया कि वे रोजाना चावल की कांजी (Chawal ki kanji) का सेवन करती हैं। यह उनका पसंदीदा ब्रेकफास्ट है। नीतू का कहना है कि कांजी गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छी (Foods for gut health) होती है और यह किसी कमर्शियल ड्रिंक या दवा से कहीं अधिक बेहतर है। इस डिस्कशन का हिस्सा अभिनेत्री आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी थीं जिन्होंने बताया कि उनके घर में भी चावल की कांजी हमेशा से बनती रही है और वे भी इसका सेवन करती हैं।

क्या है कांजी ? (What is Kanji?)

चावल की कांजी दक्षिण भारतीय घरों में बनने वाली एक हेल्दी डिश है। इसे असम, उड़ीसा जैसे राज्यों में भी तैयार किया जाता है और वहां इसे पखाला भात (Pakhala Bhat) के नाम से जाना जाता है। कांजी प्रोयाबोटिक्स से भरपूर डिश है जिसका सेवन सुबह के समय करना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

कांजी बनाने के लिए पके हुए चावलों को पानी में रातभर भिगोकर रखा जाता है और उन्हें फर्मेंट (Fermented rice) होने के बाद खाया जाता है। इस फर्मेंटेशन की प्रक्रिया से जहां चावलों का स्वाद और फ्लेवर बढ़ जाता है। वहीं, इससे चावलों का न्यूट्रिशन लेवल भी बढ़ जाता है। कांजी तैयार होने के बाद इसमें गर्म तेल और मसालों का छौंका (Tadka) लगाया जाता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

सुबह चावल की कांजी का नाश्ता क्यों है हेल्थ के लिए फायदेमंद?

प्रोबायोटिक रिच फूड

क्या आप जानते हैं कि प्रोबायोटिक्स (Rich in Probiotics) से भरपूर होती है चावल की कांजी, जो आंत या गट के काम करने में मददगार बैक्टेरिया हैं। गट हेल्थ अच्छी रहने से आपकी डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है और इससे शरीर की इम्यून पॉवर भी बढ़ती है। इस तरीके से आपके लिए कई बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।

पचने में आसान

सुबह का नाश्ता अगर हल्का और सुपाच्य हो तो यह आपको दिनभर एनर्जेटिक रखता है। आप नाश्ते में चावल की कांजी ले सकते हैं जिससे पेट भी भरता है और यह आसानी से पच भी जाता है। जिन लोगों को खराब हाजमे या डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं हैं वे चावल की कांजी का सेवन कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source