... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : October 15, 2018 8:55 AM IST
मांड पीने ये फायदे जान लेंगे तो कभी नहीं फेकेंगे चावल से निकला यह पानी। © Shutterstock
चावल तो सभी लोग खाते हैं, लेकिन कुछ लोग चावल उबाल कर बनाते हैं और इसका बचा हुआ पानी फेंक देते हैं। पर शायद आपको मालूम नहीं कि चावल से निकला यह पानी कई विटामिन और खनिजों का खजाना है। सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि सौंदर्य के लिए भी यह बहुत उपयाेेगी है।
यह भी पढ़ें - डायबिटिक पेशेंट हैं और व्रत रखना चाहते हैं, तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान
तुरंत दे एनर्जी
यह आपके शरीर के लिए ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है जो कार्बोहाइड्रेट से भरपूरहै। सुबह के समय इस पानी को पीना एनर्जी बूस्ट करने के बढ़िया तरीका है। आप गरम-गरम चावल के पानी में घी और नमक उालकर पी सकते हैं यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए बहुत अच्छा है।
यह भी पढ़ेें – मूड होने लगा है ऑफ तो कोको पाउडर से कर लें दोस्ती
कब्ज से राहत
चावल का पानी फाइबर से भरपूर होता है और आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर करपाचन क्रिया को बेहतर बनाता हे। साथ ही अच्छे जीवाणुओं को सक्रिय करता है। जिससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होती।
यह भी पढ़ें – लो कार्ब्स डायट का भारतीय फॉर्मूला है ‘फलाहार’
डायरिया से करे बचाव
बच्चे हों या फिर बड़े, दोनों के लिए डायरिया जैसी समस्या के लिए चावल का पानी बेहद फायदेमंद है। समस्या की शुरुआत में ही चावल के पानी का सेवन करना आपको इसके गंभीर परिणामों से बचा सकता है।
बुखार में फायदेमंद
वायरल इंफेक्शन या बुखार होने पर अगर आप चावल के पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। साथ ही आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी मिलते रहेंगे जो आपको जल्दी ठीक करने में मदद करेंगे।
हाई ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
चावल का पानी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। चावल सोडियम में कम होने के कारण हाई ब्लड प्रेशर और हाईपरटेंशन से पीड़ित लोगों के लिएबेहतर डायट है।
डिहाइड्रेशन से बचाए
शरीर में पानी की कमी होना डिहाइड्रेशन के रूप में सामने आता है। खास तौर से गर्मियों में यह समस्या अधिक होती है। चावल का पानी आपके शरीर में पानी की कमी होने से बचाता है।
त्वचा को चमकदार बनाए
त्वचा की चमक बढ़ने के लिए चावल के पानी का उपयोग किया जा सकता है. चावल के पानी से आप चमकदार त्वचा पा सकते हैं। इसके लिए आप कॉटन को चावल के पानी में डुबाकर इसे चेहरे पर लगाएं जरूर फायदा होगा।