... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 2, 2019 2:29 PM IST
नवरात्रि में 'रुजुता दिवेकर' से जानें पुरे दिन का डाइट प्लान.
नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है. साल में दो बार आने वाली नवरात्रि में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है. दुर्गा पूजा के साथ 9 दिन का उपवास भी किया जाता है. डाइट एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि साल में एक ऐसा सप्ताह होना चाहिए, जिसमें खान-पान और उपवास दोनों शामिल हो. उपवास के दौरान ऐसा खाना खाया जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने का भी काम करता है. हाल ही में सिलेब्रिटी न्यूट्रिनिस्ट 'रुजुता दिवेकर' ने नवरात्रि उपवास में पूरे दिन का डाइट चार्ट शेयर किया है. 'रुजुता दिवेकर' के डाइट चार्ट के अनुसार नवरात्रि व्रत में क्या खाना-चाहिए क्या नहीं, आइए जानते हैं.
सुबह उठने के बाद नवरात्रि में कुछ न कुछ खाना चाहिए. यह नाश्ता नहीं होता है. 'रुजुता दिवेकर' के अनुसार यह फस्ट मील है. नवरात्रि में अगर आप व्रत हैं तो आपको सुबह उठने के बाद ताजे फल, कुछ ड्राई फ्रूट खा सकते हैं. इसके अलावा आप पहले भोजन के तौर पर किशमिश जो कि रात में भिगोकर सुबह केशर के साथ खाई जाए. यह नवरात्रि व्रत के दौरान सुबह की शुरुआत अच्छी होती है.
सुबह का नाश्ता हर रोज अच्छा होना चाहिए यह बात हम सभी जानते हैं. अगर आप नवरात्रि में उपवास रख रहे हैं तो आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है.
'रुजुता दिवेकर' के डाइट चार्ट के अनुसार नवरात्रि व्रत में सुबह के नाश्ते में साबूदाना खिचड़ी, सिंघाड़े के आटे के पकौड़े या पूड़ी, दही के साथ शकरकंद और आलू खीर खा सकते हैं.
भारत में दोपहर के भोजन को को ही खाना बोला जाता है. अभी के समय में लंच का प्रचलन भी है. अगर आप नवरात्रि में व्रत में हैं तो आपको रोटी के लिए राजगीरा, कुट्टू और सिंघाड़े में किसी एक की रोटी खानी चाहिए. रोटी के साथ आप आलू या अरबी की सब्जी खास सकते हैं. इसके अलावा मखाने की सब्जी या कुट्टू के आटे से बनी कढ़ी के साथ समक का चावल खा सकते हैं. इन दोनों खाने के अलावा आप साबूदाना से बनने वाला थालपीठ भी खा सकते हैं.
'रुजुता दिवेकर' के अनुसार व्रत के समय भी शाम का नाश्ता बहुत जरूरी होता है. अगर आपको व्रत में शाम के समय भूख लग रही है तो फल, मिल्कशेक, छाछ, शिकंजी, जलजीरा, शकरकंद की चाट और दही के साथ साबूदाने वाला वडा में से जो खाना चाहें खा सकते हैं.
रात का खाना भी है जरूरी क्योंकि रात में अगर आप उपवास के दौरान नहीं खाते हैं तो बेहतर नींद भी नहीं आती है. 'रुजुता दिवेकर' के अनुसार आप रात में समक का चावल दही खा सकते हैं. इसके अलावा पनीर की सब्जी के साथ राजगीरा, सिंघाड़ा या कुट्टू के आटे से बनी रोटी खा सकते हैं.
'रुजुता दिवेकर' के अनुसार नवरात्रि या कोई भी उपवास/व्रत में हेल्दी डाइट प्लान जरूरी होता है. 'रुजुता दिवेकर' बताती हैं कि अगर हेल्दी डाइट न ली जाये तो वजन और हार्मोनल बैलेंस पर असर होता है. कुछ लोगों में मूड स्विंग की परेशानी भी होती है. पाचन तंत्र भी खराब होने की संभावना होती है.
नवरात्रि में आप भी 'रुजुता दिवेकर' द्वारा बताए गये इस डाइट चार्ट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
वजन कम करना चाहते हैं ? जानें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रजुता दिवेकर के 13 आसान टिप्स.