Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Healthy Navratri recipe: साबुदाना वड़े खाने से लगता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर, तो खाएं साबुदाने की भेल

साबुदाना व्रत-उपवास के समय खाया जाने वाला एक पॉप्युलर फूड है। लेकिन साबुदाने की टिक्की, वड़ा और खिचड़ी बनाते समय उसमें बहुत अधिक तेल या घी इस्तेमाल करना पड़ता है। जबकि आप लो-फैट ऑप्शन के तौर पर बना सलकते हैं साबुदाना भेल।

Healthy Navratri recipe: साबुदाना वड़े खाने से लगता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर, तो खाएं साबुदाने की भेल
व्रत के समय भोजन करना होता है, उन्हें भी ऐसी ही डिश खानी चाहिए जिससे पेट भरे, शक्ति मिले औऱ जो लो-कैलोरी हो।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 2, 2019 4:50 PM IST

फास्टिंग करने वालों में भोजन को लेकर अलग-अलग नियम होते हैं। कुछ लोग एक बार खाना खाते हैं। तो कुछ केवल फलाहार करते हैं। जिन लोगों को व्रत के समय भोजन करना होता है, उन्हें भी ऐसी ही डिश खानी चाहिए जिससे पेट भरे, शक्ति मिले औऱ जो लो-कैलोरी हो।

हम ऐसी ही एक रेसिपी (Healthy Navratri recipe) लिख रहे हैं यहां जो बनी है साबुदाने से। साबुदाना व्रत-उपवास के समय खाया जाने वाला एक पॉप्युलर फूड है। लेकिन साबुदाने की टिक्की, वड़ा और खिचड़ी बनाते समय उसमें बहुत अधिक तेल या घी इस्तेमाल करना पड़ता है। जबकि आप लो-फैट ऑप्शन के तौर पर बना सलकते हैं साबुदाना भेल। (Try this Healthy Navratri recipe-Sabudana or Sago Bhel)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

साबुदाना भेल बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी (Healthy Navratri recipe of Sabudana Bhel) :

  • 200 ग्राम साबुदाना
  • 100 ग्राम उबले हुए आलू
  • 50 ग्राम मूंगफली के दाने
  • 3 चम्मच काजू
  • हरी मिर्च
  • सेंधा नमक (फलाहारी नमक)
  • अनार के दानें
  • 3-4 चम्मच नारियल की कतरने
  • 2 चम्मच देशी घी
  • धनिया के पत्ते

साबुदाना भेल बनाने का तरीका (Healthy Navratri recipe preparations) :

  • साबुदाना को अच्छी तरह साफ करें, पानी से धोकर इसे 4-5 घंटों के पानी में भिगोकर रखें।  फिर साबुदाना को छानकर एक तरफ रख दें।
  • उबले हुए आलुओं को मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें।
  •  किसी पैन या कड़ाही में मूंगफली के दानों को भूनें और उन्हें ठंडा होने के लिए रखें। इसी तरह काजू के टुकड़े और नारियल की कतरने भी भून लें।
  • एक पैन मे 2 चम्मच घी डालें। घी गर्म होने के बाद इसमें पसंद के अनुसार जीरा और मिर्च  डालें औऱ उन्हें  तड़कनें दें।
  • इस तड़के में साबुदाना डालें और उसे चम्मच से मिलाते हुए तब तक मध्यम आंच पर पकाते रहें, जब तक कि साबुदाने पक ना जाएं। पकने के बाद वे नर्म और  पारदर्शी से दिखने लगते हैं।
  • अब इसमें कटे हुए आलू, सेंधा नमक, हरी मिर्च( पसंद के अनुसार), काजू, नारियल और मूंगफली के दानें मिलाएं।
  • गार्निश के लिए नींबू का रस, हरी धनिया और अनार के दाने भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस भेल को खाने से थोड़ी देर पहले ही तैयार करें वहां मसालों की नमी से इनका कुरकुरापन खत्म हो जाएगा।