Navratri Recipe : हेल्‍दी व्रत रेसिपी है केले के चिप्‍स, जानें रेसिपी और लाभ

इसमें फाइबर, पोटेशियम, आयरन, फैट और नेचुरल शुगर होता है। ये सभी पोषक तत्‍व आपको उपवास के दौरान भी सेहतमंद बनाए रखते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 25, 2019 7:25 PM IST

नवरात्रि सिर्फ उपवास ही नहीं हैं, बल्कि पूरा उत्‍सव हैं। इसमें स्‍वाद, सेहत, अध्‍यात्‍म तीनों को ही लाभ होता है। इस दौरान कुछ खास व्‍यंजन (Navratri Recipe) बनाए जाते हैं। जिनका व्रत के दौरान सेवन किया जाता है। कच्‍चे केले के चिप्‍स ऐसा ही हेल्‍दी व्‍यंजन है। जिसे लोग नवरात्रि व्रत में खाते हैं। आइए जानें क्‍या हैं कच्‍चे केले के चिप्‍स के सेहत लाभ और इसे बनाने की रेसिपी।

नवरात्रि में फलाहार Navratri Diet 

उपवास के दौरान भी कुछ खास तरह के व्‍यंजन बनाए जाते हैं। इनका सेवन करने की उपवास में अनुमति होती है। इन्‍हें फलाहार कहा जाता है। नवरात्रि में उपवास के दौरान केवल फल और फल से बने व्‍यंजनों को ही खाने की अनुमति होती है। ये बॉडी को डिटॉक्‍स कर आपको तन मन से फि‍र से तरोताजा कर देते हैं। आलू के अलावा नवरात्रि में केले के व्‍यंजन भी खूब बनाए और खाए जाते हैं। पर इनमें सबसे ज्‍यादा पसंद किए जाते हैं कच्‍चे केले के चिप्‍स।

पोषक तत्‍वों से भरपूर हैं कच्‍चे केले के चिप्‍स

कच्‍चे केले से बने चिप्‍स में आलू के चिप्‍स से ज्‍यादा पोषक तत्‍व होते हैं। इसमें फाइबर, पोटेशियम, आयरन, फैट और नेचुरल शुगर होता है। ये सभी पोषक तत्‍व आपको उपवास के दौरान भी सेहतमंद बनाए रखते हैं। इसमें मौजूद हाई फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्‍त रखते हैं जबकि नेचुरल शुगर आपको एनर्जी देती है। सुबह इनके सेवन से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है।

इस तरह बनाएं कच्‍चे केले के चिप्‍स

कच्‍चे केले के चिप्‍स बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ कच्‍चे केले, व्रत वाला नमक, काली मिर्च और तेल की जरूरत होगी। आप चाहें तो इसे एडवांस में बनाकर कंटेनर में भरकर भी रख सकते हैं। जबकि ताजे बने कच्‍चे केले के चिप्‍स की सुगंध वाकई बहुत लाजवाब होती है।

केले के चिप्‍स की रेसिपी  

सबसे पहले कच्‍चे केले को छील लें। साथ ही एक कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल पूरी तरह गर्म हो जाए तो इसमें कद्दूकस करने वाले टूल या मशीन से केले को गर्म तेल में घिसते जाएं। इसमें आपकी स्‍पीड और सतर्कता दोनों काम आएंगी। चिप्‍स को पलटें और कुरकुरा होने तक फ्राई करें। किसी खुली प्‍लेट में चिप्‍स निकालते जाएं। अब इन पर व्रत वाला नमक और काली मिर्च बुरक दें। लीजिए तैयार हैं आपके लिए व्रत की खास रेसिपी कच्‍चे केले के चिप्‍स।

नवरात्रि व्रत में इस तरह करें दही को अपनी डाइट में एड

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source