Navratri health tips: नौ दिन के व्रत की है तैयारी, तो फॉलो करें ये हेल्‍दी टिप्‍स

नवरात्रि यानी नौ दिनों तक चलने वाले व्रत सादगी के साथ वजन कंट्रोल करने और बॉडी डिटॉक्‍स करने का बेहतर अवसर है। इसके लिए आप ये टिप्‍स फॉलो कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 24, 2019 4:22 PM IST

नवरात्रि के व्रत शुरू होने वाले हैं। ज्‍यादातर लोग इसे धार्मिक आस्‍था से रखते हैं। पर आहार विशेषज्ञ इसे बॉडी डिटॉक्‍स करने का बेहतर अवसर मानते हैं। अगर आप भी नवरात्रि में नौ दिन के व्रत रखने जा रहे हैं तो वजन घटाने और बॉडी डिटॉक्‍स करने के लिए आप इन टिप्‍स (Navratri health tips) को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों को फायदा होगा।

नवरात्रि के लिए हेल्‍दी टिप्‍स Navratri health tips

अपनी क्षमता को समझें

नवरात्रि के व्रत सभी लोग अलग-अलग तरह से रखते हैं। कुछ लोग इस दौरान केवल फलाहार का सेवन करते हैं। जबकि कुछ लोग इसे फि‍टनेस के लिहाज से भी इस्‍तेमाल करते हैं। पर नौ दिनों की अवधि लंबी होती है। इन्‍हें कैसे करना है, इसके लिए पहले अपनी क्षमता पहचानें। अगर आप डायबिटीज, हाइपरटेंशन या ऐसी ही किसी अन्‍य बीमारी से ग्रस्‍त हैं तो औरों की तरह बहुत सख्‍त व्रत रखने की गलती न करें।

लिक्विड डाइट है जरूरी

उपवास के दौरान लोग नौ दिनों तक अन्‍न ग्रहण नहीं करते। जबकि इसकी जगह आलू, कुट्टू के आटे और अन्‍य चीजों से बने व्‍यंजन खाते हैं। पर इस दौरान लिक्विड डाइट की अहमियत को समझें। यह आपकी सेहत के लिए ज्‍यादा जरूरी है। दिन की लंबी अवधि में जब आप कोई मील नहीं ले रहे हैं, त‍ब हेल्‍दी पेय को अपनी डाइट में जगह दें। इसमें चाय-कॉफी की बजाय जूस, नींबू पानी, लस्‍सी, छाछ आदि को ज्‍यादा प्राथमिकता दें।

बॉडी डिटॉक्‍स के उपाय

नौ दिनों की यह अवधि बॉडी को डिटॉक्‍स करने का बेहतर अवसर है। यह वजन घटाने का भी कारगर उपाय है। इसलिए जरूरी है कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में अपने शरीर की जरूरतों के हिसाब से अपना डिटॉक्‍स प्‍लान बनाएं। जिससे आपकी सेहत और सौंदर्य दोनों को फायदा हो।

इन चीजों से करें परहेज

व्रत के दौरान खाया जाने वाला खाना डीप फ्राइड होता है। जिससे वजन घटने की बजाए और बढ़ने लगता है। नवरात्रि फूड में आलू की चिप्‍स, पकौड़े आदि का भी खूब सेवन किया जाता है। पर अच्‍छी सेहत के लिए जरूरी है कि आलू और डीप फ्राइड फूड्स को कम से कम खाएं।

सादगी को दें प्राथमिकता

नौ दिनों की यह अवधि शारीरिक और आध्‍यात्मिक लाभ की अवधि है। इसे सादगी से गुजारेंगे तो दोगुने फायदा होगा। सुबह की शुरूआत ध्‍यान से करें। इससे आपको तनाव मुक्‍त होने में मदद मिलेगी। प्रार्थना भी तनाव से छुटकारा पाने का बेहतर उपाय है। सलाद, फल और नींबू पानी, छाछ आदि को अपनी डाइट में स्‍थान दें।

ब्रो डाइट प्‍लान : खाते-पीते वजन घटाना है तो फॉलो करें ये नया डाइट प्‍लान

डायबिटीज में रख रहीं हैं व्रत, तो इन बातों का जरूर रखें ध्‍यान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source