Diet during Fasting: जानें व्रत के दौरान क्यों खाए जाते हैं मूंगफली के दानें, नवरात्री में कैसे रखते हैं ये आपको हेल्दी

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 29, 2019 11:16 AM IST

नवरात्री और बाकी कई भारतीय त्योहारों में व्रत रखने की परम्परा है। व्रत या उपवास के समय लोग अपना रोज़ाना का भोजन ना कर कुछ विशेष चीज़ों का ही सेवन करते हैं। ऐसा ही एक भोजन है मूंगफली के दाने( Groundnuts)। मूंगफली को फलाहार और उपवास के भोजन में खास अहमियत दी गयी है, और इसकी वजह है मूंगफली के दानों से मिलने वाला पोषण। ( Nutrition in Groundnut or peanuts), आइए जानते हैं कितने पौष्टिक हैं मूंगफली। Health Benefits of Groundnuts.

प्रोटीन का स्रोत:

व्रत करते हुए अपने रोज़मर्रा के काम करने वालों के लिए एक ऐसे भोजन की ज़रूरत होती है, जो शक्ति दे और पेट भरे।  पीनट्स या मूंगफली प्रोटीन के सबसे सस्ते स्रोतों में से एक है। यह हमारी मांसपेशियों के विकास और मज़बूती में मदद करती है। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण मूंगफली एक अच्छा पोस्ट-वर्कआउट स्नैक भी है।  नवरात्री के समय जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें यह शक्ति देता है।

डायजेशन में करे सुधार:

कई घंटों तक भूखे रहने के बाद भोजन करने की वजह से व्रत के दौरान पेट दर्द, कॉन्स्टिपेशन और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो कती हैं। मूंगफली  के सेवन से हमारे शरीर को कई प्रकार से मिनरल्स भी प्राप्त होते हैं। साथ ही कार्बोहाइड्रेट से भी भरपूर होता है। मूंगफली हमारे डायजेस्टिव सिस्टम को ठीक तरीके से काम करने में मदद करते हैं। इस तरह आपको पेट से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं।

गुड कोलेस्ट्रॉल का भंडार है:

मूंगफली के दाने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करते हैं। इससे मिलने वाले हेल्दी फैट्स हमारे दिल की सेहत को सुधारते हैं। साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर दिल को मज़बूत बनाता है। हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से बचने में गुड कोलेस्ट्रॉल की भूमिका अहम है।

मेमरी बढ़ाए:

बच्चों के लिए मूंगफली एक अच्छा स्नैक है। शाम को स्कूल से आने के बाद बच्चों को मुट्ठीभर भूने मूंगफली के दाने खिलाएं। दरअसल मूंगफली में ओमेगा-3 फैटी एसिड़्स और विटामिन बी3 होता है जो बच्चों की मेमरी बढ़ाने और उनके दिमाग की  शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह बच्चों को एनर्जी देता है और वो खेलने-कूदने और भाग-दौड़ जैसी चीज़ों से थकते नहीं हैं।

बढ़ाता है स्किन की रौनक:

हेल्दी फैट्स और ओमेगा एसिड्स का एक फायदा आपकी स्किन को भी पहुंचता है। मूंगफली खाने से आपकी हड्डियां और स्किन भी हेल्दी बनते हैं। चूंकि मूंगफली एक तेलहन भी है, तो इसके दानों में मौजूद हेल्दी फैट्स स्किन को सॉफ्ट और यंग दिखने में मदद करते हैं।