Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Navratri 2021 Recipes : नवरात्रि में बनाएं ये तीन लो कैलोरी स्पेशल स्वीट रेसिपी, रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

Navratri 2021 Recipes in Hindi: इस नवरात्रि बनाएं तीन लो कैलोरी स्पेशल स्वीट रेसिपी, रहेंगे ऊर्जा से भरपूर। जानें, मखाना खीर, लौकी की बर्फी और कुट्टू का हलवा की रेसिपी यहां....

Navratri 2021 Recipes : नवरात्रि में बनाएं ये तीन लो कैलोरी स्पेशल स्वीट रेसिपी, रहेंगे ऊर्जा से भरपूर
Navratri 2021 Recipes : नवरात्रि में बनाएं ये तीन लो कैलोरी स्पेशल स्वीट रेसिपी, रहेंगे ऊर्जा से भरपूर।

Written by Anshumala |Updated : October 7, 2021 8:19 PM IST

Navratri 2021 Recipes in Hindi: आज (7 अक्टूबर) से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। जो लोग नवरात्रि को सेलिब्रेट करते हैं, वे पूरे 9 दिनों तक व्रत या उपवास करते हैं। अपनी शरीर, आत्मा और मन को शुद्ध करने के लिए सात्विक आहार अपनाते हैं। शारदीय नवरात्रि 2021 (Shardiya Navratri 2020 in Hindi) में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। उपवास का भी बहुत महत्व है। व्रत के दौरान उन चीजों के सेवन से लोग परहेज करते हैं, जिससे गैस, अपच हो या वजन बढ़ने लगे। कुछ लोगों को डायबिटीज होती है, तो उन्हें भी अपने व्रत के आहार में शुगर की मात्रा अधिक शामिल करने से बचना चाहिए।

उन लोगों के लिए जिन्हें मीठा खाना बहुत पसंद होता है, उनके लिए इन दिनों मीठे का ऑप्शन काफी कम होता है। हालांकि, आपको मीठा खाना पसंद है, तो आप इस नवरात्रि कुछ हेल्दी स्वीट रेसिपी बनाकर खा सकते हैं। ये बहुत अधिक मीठे भी नहीं होते और कैलोरी भी कम होती है, जिससे वजन भी बढ़ने का डर नहीं होता है। यहां तीन हेल्दी मीठे व्यंजन की रेसिपी (Navratri 2021 Recipes in Hindi) हम आपको बता रहे हैं, जिन्हें आप इस नवरात्रि में ट्राई कर सकते हैं-

कुट्टू का हलवा (Kuttu ka Halwa Recipe)

कुट्टू का आटा (Buckwheat Halwa Recipe) शारदीय नवरात्रि में व्यंजन बनाने के लिए सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सामग्रियों में से एक है। यह ग्लूटन-फ्री आटा होता है, जिसमें कैलोरी भी कम होती है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और खनिज होते हैं। आप बेसन के हलवे की ही तरह कुट्टू का हलवा बना सकते हैं।

Also Read

More News

मखाना खीर (Makhana Kheer Recipe)

व्रत के समय लोग नमक वाली चीजें कम खाते हैं। ऐसे में मीठा वही खाना चाहिए, जो ब्लड शुगर लेवल को भी न बढ़ाए। नवरात्रि में मखाना खीर सबसे ज्यादा सेवन की जाने वाली रेसिपी है। मखाना खीर आप दूध और गुड़ के साथ बना सकते हैं। स्वाद और हेल्दी करने के लिए ड्राई फ्रूट मिला सकते हैं।

लौकी की बर्फी (Lauki ki Barfi Recipe)

नवरात्रि रेसिपी के लिए आप लौकी की बर्फी भी बना सकते हैं। हालांकि, इस सब्जी को बहुत से लोग पसंद नहीं करते, लेकिन इसकी बर्फी बनाकर देखें। आपको जरूर स्वादिष्ट लगेगी। इसे बनाना बेहद आसान होता है। साथ ही यह सेहत के लिहाज से हेल्दी भी है। लैकी की बर्फी बनाने की रेसिपी (Lauki ki Barfi recipe in hindi)–

लौकी की बर्फी बनाने के लिए आपको चाहिए

लौकी – 1 किलो

खोया – 250 ग्राम

चीनी – 200 ग्राम

काजू, किशमिश, पिस्ता, बादाम- आवश्यकतानुसार

नारियल – कद्दूकस किया हुआ

इलायची पाउडर

घी– 5-6 चम्मच

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

TRENDING NOW

लौकी की बर्फी बनाने का सही तरीका

लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें। कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। इसमें लौकी डाल दें। कुछ देर ढंक कर पकाएं। लौकी जब नर्म हो जाए, तो चीनी डाल दें। लौकी का पानी सूखने दें। अब इसमें 2-3 चम्मच घी डालें थोड़ी देर भूनने के बाद खोया, ड्राई फ्रूट्स और नारियल मिला दें। चलाते हुए थोड़ी देर और पकाएं। जब आपको लगने लगे कि अब यह जमने लगा है, तो आंच बंद कर दें। एक प्लेट में घी लगाकर इस मिश्रण को फैला दें। आप थोड़े से ड्राई फ्रूट्स ऊपर से और सजा दें। जब ठंडा हो जाए, तो इसे बर्फी के आकार में काट दें। व्रत के दिन इस लौकी की बर्फी को खाने का आनंद लें।

About the Author

... Read More