
Also Read
नवरात्रि व्रत के लिए खुद को ऐसे करें तैयार...
भारत में धर्म, त्योहार, व्रत और उपवास का विशेष महत्व है. नवरात्रि व्रत में इंसान 9 दिनों तक लगातर उपवास रखता है. नवरात्रि में कुछ लोगो कम दिन भी उपवास रखते हैं. धार्मिक व्रत में लोग बहुत खाते हैं या बिल्कुल नहीं खाते हैं. किसी भी तरह का उपवास या नवरात्रि का व्रत में आप कुछ भी नहीं खाते हैं, तो इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि उपवास के दौरान भी नियमित अंतराल पर डाइट जरूरी होती है. शरीर को बिना भोजन के ज्यादा समय तक नहीं रखना चाहिए. अगर आप भी नवरात्रि में उपवास रखना चाहते हैं, तो आपको कुछ हेल्थ टिप्स जरूर जानना चाहिए. आप इन हेल्थ टिप्स की मदद से शरीर को हेल्दी बनाए रख सकते हैं.
सामान्य उपवास से नवरात्रि व्रत अलग होता है. 9 दिनों तक लगातार उपवास रखने के लिए शरीर को तैयार करना होता है. अगर आप नवरात्रि उपवास करने की सोच रहे हैं, तो आपको अभी 10 दिन पहले से शरीर को इसके लिए तैयार करना चाहिए.
नवरात्रि व्रत के कुछ दिन पहले से आपको सुबह-सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए. यह शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करता है. ऐसा करने से आप नवरात्रि व्रत में किसी तरह की परेशानी से भी बचते हैं.
फल खाने के अपने फायदे हैं लेकिन व्रत के समय सही फलों का चुना करना चाहिए. अगर आप गलत फल और गलत समय पर खाते हैं तो आपको इससे नुकसान हो सकता है. डाइट एक्सपर्ट्स मानते है कि नवरात्रि व्रत में ऐसे फलों को शामिल करना चाहिए, जो मौसमी हों और उनमें पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ हो और शुगर की मात्रा कम हो.
उपवास के समय सेब, अनार, नाशपाती, संतरा, पपीता और अंगुर का सेवन लाभदायक होता है. व्रत में अन्नानास जैसे फलों के सेवन से बचना चाहिए.
नवरात्रि व्रत में इंसान 9 दिनों तक उपवास रखता है. ऐसे में खान-पान की ऐसी चीजों को चुनना चाहिए जो हेल्दी पोषक तत्वों के साथ-साथ पाचने में आसान हों. व्रत के समय ज्यादा तेल-घी वाले खाद्य पदार्थ से बचना चाहिए. व्रत के समय पनीर और दूध का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए. ज्यादा फैट वाले खाने से बचाना चाहिए.
सबसे पहले तो आपको अपनी सेहत के बारे में पूरी जानकारी जरूरी होनी चाहिए. अगर आपको किसी तरह की हेल्थ प्राब्लम है तो उपवास से बचना चाहिए. डायबिटीज की परेशानी है तो अपने डॉक्टर से परामर्श लेकर ही व्रत रहें. प्रेगनेंसी में महिलाओं को व्रत नहीं रखना चाहिए.
नवरात्र 2019 : नवरात्र में कम हो जाएगा वजन, अगर फॉलो करेंगे ये टिप्स.