Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नवरात्री 2018- बनाएं कच्चे केले के कटलेट की हेल्दी रेसिपी

कच्चे केले पौष्टिक होने के साथ-साथ पेट भरने में भी मदद करते हैं।

नवरात्री 2018- बनाएं कच्चे केले के कटलेट की हेल्दी रेसिपी
व्रत-उपवास करने वालों को केले से बनी यह रेसिपी शक्ति देगी। © Shutterstock

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 9, 2018 5:25 PM IST

नवरात्री में जो लोग 9 दिन का व्रत-उपवास करते हैं उनके लिए अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हेल्द का ध्यान रखते हुए आलू-फ्राई और खीर जैसी चीज़ें नहीं खाते। हम आपको आज बता रहे हैं एक ऐसी रेसिपी जो आलू से नहीं बनी लेकिन है आलूओं की टिक्की जितनी ही स्वादिष्ट। इस रेसिपी का नाम है कच्चे केले के कटलेट। कच्चे केले पौष्टिक होने के साथ-साथ पेट भरने में भी मदद करते हैं। साथ ही उपवास के समय केेले का सेवन आपको शक्ति भी देगा और इन टिक्कियों या कटलेट्स की मदद से आपके स्वाद का ख्याल भी रखा जाएगा।

कच्चे केले के कटलेट बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

  • 4 कच्चे केले
  • एक कटोरी हरे मटर
  • 4 चम्मच मैदा (चाहें तो)
  • छोटा चम्मच भूना जीरा
  • 2-3 हरी मिर्चें
  • एक छोटा चम्मच,लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच सेंधा नमक
  • तेल

कच्चे केले के कटलेट बनाने का तरीका:

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

  • कच्चे केले को उबालकर ठंडा कर लें और छिलका उतार लें। फिर एक बड़े बर्तन में केले, उबली हुई मटर, मैदा (अगर इस्तेमाल करना चाहें तो) और सभी मसाले मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मैश करें। मसलने से केले और मटर का पेस्ट जैसा बन जाएगा और उन्हें आकार देने में आसानी होगी।
  • इस मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटे और हर हिस्से को कटलेट या टिक्की का आकार देकर एक तरफ रख लें।
  • अब एक पैन गरम करें। उसमें थोड़ा-सा तेल या देशी घी फैलाएं। तेल गर्म हो जाने पर सभी कटलेट्स को सावधानी से तवे पर रखें। हल्की आंच पर कटलेट्स को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं।
  • इन कुरकुरे कटलेट्स को आप धनिया के पत्तों और नारियल के बुरादे से गार्निश भी कर सकते हैं। अब आपके स्‍वादिष्‍ट कच्चे केले के कटलेट को धनिया की चटनी या दही के साथ परोसे।