... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : April 7, 2019 5:56 PM IST
क्या आप जानते हैं कि सीमा से ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन आपके उपवास से होने वाले फायदों को भी दूर भगा देता है। © Shutterstock.
नवरात्र में व्रत करने वाले लोग अन्न और नमक आदि का त्याग कर देते हैं। जिससे शरीर में कुछ कमजोरी और सुस्ती महसूस होना आम बात है। पर कुछ लोग सुस्ती को दूर भगाने के लिए चाय या कॉफी का बार-बार सेवन करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सीमा से ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन आपके उपवास से होने वाले फायदों को भी दूर भगा देता है।
यह भी पढ़ें - नवरात्र 2019 : नवरात्र में कम हो जाएगा वजन, अगर फॉलो करेंगे ये टिप्स
ये हो सकता है नुकसान
व्रत के दौरान चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक ज्यादा न पिएं। कैफीन से हमारे नर्वस सिस्टम को झटका-सा लगता है। जब पूरा खाना नहीं खाया होता तो यह झटका जोर से लगता है, जो नर्वस सिस्टम के लिए ठीक नहीं होता। अगर मुमकिन है तो व्रत रखने से पहले अपने फैमिली डॉक्टर से सलाह कर लें। इससे आगे होने वाली परेशानी से बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें – नवरात्र 2019 : डायबिटीज या ब्लड प्रेशर के हैं मरीज तो नवरात्र के दौरान इन बातों का जरूर रखें ध्यान
डीहाइड्रेशन की समस्या
अगर आप लगातार चार या कॉफी लेते रहते हैं तो इससे आपके शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है। पानी कम होने के कारण ऐसे में शरीर में खुश्कीइ भी बढ़ जाती है, जिससे डीहाइड्रेशन से होने वाली तमाम समस्या्ओं का भी सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें – हेल्दी स्नैक्स है आलू और मूंगफली की चाट, इस तरह करें तैयार
अपना सकते हैं ये हेल्दी विकल्प
बेहतर है कि हर 3-4 घंटे में दूध, छाछ, दही या फल आदि लें।
व्रत के दौरान दिन भर में 8-10 गिलास पानी और तरल चीजें लें ताकि डी-हाइड्रेशन का खतरा न हो।
दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स ज्यादा मात्रा में लें। इनसे शरीर को प्रोटीन अच्छी मात्रा में मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - जानिए इस मौसम में क्यों जरूरी है दही का सेवन
खूब फल खाएं। कोशिश करें कि जूस के बजाय साबुत फल खाएं। जूस पीने का मन हो तो पैक्ड नहीं, ताजा जूस पिएं।
व्रत के दौरान ज्यादा-से-ज्यादा मौसमी सब्जियां खाएं। अंतराल खुद तय करें। आलू के मुकाबले पालक, मूली, टमाटर, कद्दू, सीताफल ज्यादा खाएं। अगर आलू खाना चाहते हैं तो उसे तलने के बजाय उबले रूप में खाना बेहतर है।
लंबे समय तक भूखे रहने से जरूर बचें।
अगर थकान लग रही है तो कोई फल या कुछ मीठा खा लें। यह न सोचें कि शाम को ही खाएंगे।