नवरात्रि 2018 : व्रत के नौ दिन तक रहना है फिट तो पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

आपको लगता है कि आप लिक्विड डायट पर रह सकते हैं, तो जरूरी है कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करें, जो आपको अंदर से एनर्जी दे।

नवरात्रि 2018 : व्रत के नौ दिन तक रहना है फिट तो पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स
इन हेल्दी ड्रिंक्स को पीकर रहें पूरे नौ दिनों तक फिट और ऊर्जा से भरपूर। © Shutterstock

Written by Editorial Team |Published : October 10, 2018 5:32 PM IST

नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान आप में से बहुत लोग केवल पेय पदार्थों का सेवन करके उपवास का पालन करते हैं। वैसे लिक्विड डायट पर रहना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। फिर भी यदि आपको लगता है कि आप लिक्विड डायट पर रह सकते हैं, तो जरूरी है कुछ ऐसे पेय पदार्थों का सेवन करें, जो आपको अंदर से एनर्जी दे। कुछ ऐसा पिएं, जिससे शरीर को आवश्यक पोषण के साथ-साथ ऊर्जा भी प्राप्त हो। ऊर्जा की पूर्ति के लिए इन पेय पदार्थों का सेवन करें।

नवरात्रि 2018: डायबिटीज के मरीज रखें व्रत में इन बातों का ख्याल, बनी रहेगी सेहत

बादाम दूध

Also Read

More News

व्रत के दौरान ख़ुद को हाइड्रेटेड रखने और अपने प्यास बुझाने के लिए आप बादाम दूध का सेवन कर सकते हैं। बादाम में मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन ई, मैंग्नीज, बायोटिन, कॉपर व मोनोसैचुरेटेड फैट आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर होते हैं। यह स्वादिष्ट और क्रीमी ड्रिंक बनाने में भी आसान है। आप इसका फ्लेवर बढ़ाने के लिए इसमें केसर भी मिला सकते है। नवरात्रि 2018: नवरात्रि व्रत के दौरान रहना है फिट और ऊर्जा से भरपूर, तो जरूर फॉलों करें ये टिप्स

पुदीना लस्सी

व्रत के दौरान अगर आप दिनभर डिहाइड्रेटेड महसूस कर रहे हैं तो दही से बना ये पेय आपको रिफ्रेश कर सकता है। पुदीना लस्सी में मौजूद दही और पुदीना दोनों ही आपके शरीर को फिर से उर्जावान बनाते हैं। पुदीना में प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इससे बेहतर ड्रिंक और क्या हो सकती है। नवरात्रि 2018 : नवरात्रि में बनाएं ये 4 आसान व्रत रेसिपी

अंगूर का जूस

बाकी सब्जियों और फलों की तरह अंगूर या ग्रेप फ्रूट में भी पोषक तत्वों भरपूर होते हैं। ग्रेप फ्रूट या अंगूर में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। विटामिन सी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो व्रत के दौरान आपको बीमार होने से बचाता है।

चीकू मिल्क शेक

TRENDING NOW

व्रत में अगर आपको खाली दूध पीने का मन नहीं है तो आर इसे स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक मिल्क शेक में बदल सकते हैं। चीकू मिल्कशेक में दूध और चीकू इसके पोषण को दोगुना कर देते हैं। आप इसका सेवन शाम के स्नैक्स के समय या सुबह के नाश्ते में भी कर सकते हैं।

About the Author

... Read More