नवरात्रि 2018: नवरात्रि व्रत के दौरान रहना है फिट और ऊर्जा से भरपूर, तो जरूर फॉलों करें ये टिप्स

व्रत के दौरान कुछ लोगों को कमजोरी महसूस होने लगती है। उतनी एनर्जी नहीं मिलती जितनी रोजाना के भोजन से मिलती है, इसलिए उन्हीं आहार का सेवन करें, जो आपको व्रत के दिनों में भी फिट और चुस्त रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 8, 2018 2:39 PM IST

इस बार शारदीय नवरात्र 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। नवरात्रि उत्सव खुशियों से भरा होता है, क्योंकि लोग इस त्योहार को अपने परिवार और प्रियजनों के साथ मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं। देवी दुर्गा के भक्त इस त्योहार को नौ दिन तक उपवास रखकर मनाते हैं। उपवास शरीर को किसी भी प्रकार के संक्रमण से दूर रखने में मदद करते हैं। ऐसे में इस पूरे नौ दिनों तक लोग स्वस्थ और पौष्टिक चीजें ही खाते हैं। करवा चौथ पर पति के सामने कैसे दिखें ‘परफेक्ट’

अपनी क्षमता और श्रद्धा से रखें व्रत

नवरात्रि में लोग अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखते हैं। वे नौ दिनों का व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं। व्रत में कोई फल का सेवन करता है, तो कोई सिर्फ पानी पीकर ही नौ दिन तक रहता है। हालांकि, चिकित्सकों ने भी व्रत को सही कहा है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इन नौ दिनों तक लगातार चलने वाले व्रत के कारण आपकी सेहत को कोई नुकसान न हो, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान भी रखना जरूरी है। कई बार व्रत के दौरान कुछ लोगों को कमजोरी महसूस होने लगती है। उतनी एनर्जी नहीं मिलती जितनी रोजाना के भोजन से मिलती है, इसलिए उन्हीं आहार का सेवन करें, जो आपको व्रत के दिनों में भी फिट और चुस्त रख सकते हैं।

दिल के लिए हेल्दी है शंखपुष्पी हर्ब, जानें इसके और भी हैं कई लाभ

मेंटली रहें फिट

नवरात्रि में सही डायट फॉलो करेंगे, तो शरीर के साथ-साथ मेंटली फिट रहने में भी मदद मिलेगी। व्रत सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन इसमें दो बातों का ध्यान रखना चाहिए। एक उपवास के नाम पर ज्यादा फैटी चीजों का सेवन करने से बचें और दूसरा पूरी तरह से खाना-पीना कम न करें। इससे सेहत बिगड़ सकती है।

वजन कर सकते हैं कम

नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत रखकर अपने वजन को कंट्रोल कर सकते हैं, क्योंकि नवरात्रि के दौरान नॉनवेज खाने वाले लोग भी वेजिटेरिअन हो जाते हैं। फास्ट में हाई कैलरी वाली चीजें न लें, इससे वजन कंट्रोल होगा। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से पाचनशक्ति अच्छा रहता है और जरूरी विटमिन भी मिलते हैं। वहीं, फल लेने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। 7 दिन के लिए ये 7 जूस प्लान, पिएं और रहें हेल्दी

navratri and fasting tips to be fit and healthy1 © Shutterstock

ये जरूर खाएं

- कुट्टू के आटे से आप तरह-तरह की पौष्टिक चीजें जैसे खिचड़ी, परांठा, पूड़ी, हलवा आदि बनाकर खाएं। एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

- साबुदाना नवरात्रि में खूब बनाया जाता है। इसे आप स्नैक्स के रूप में बना सकते हैं। इससे पकोड़े बना सकते हैं, साथ ही साबुदाने से खीर, खिचड़ी आदि बनाएं।

- समा चावल काफी लोकप्रिय व्रत का भोजन है। समा के चावल खाने में स्वादिष्ट होते हैं। आप इनसे इडली, उत्तपम, डोसा, खिचड़ी बना सकते हैं।

उपवास के दौरान रखें इन बातों का ध्‍यान

न करें पोषक तत्‍वों की अनदेखी- नवरात्रि आहार में तमाम तरह के पोषक तत्‍वों का होना जरूरी है। इसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल होने चाहिए। अगर आप व्रत के दौरान किसी विशेष पोषक तत्‍व की अनदेखी करेंगे तो इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।

चाहते हैं मेटाबॉलिज्म बढ़ाना, तो डायट में शामिल करें ये चीजें

गुनगुना पानी पिएं- अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से करें। इससे शरीर का सिस्‍टम डिटॉक्‍सीफाई होगा। गुनगुना पानी पाचन क्रिया को दुरुस्‍त बनाए रखने में मदद करता है। नवरात्रि में कम मात्रा में भोजन करते हैं, इसलिए पाचन क्रिया का सही रहना बहुत जरूरी है।

हेल्दी शरीर के लिए फल खाएं- आप पपीता, सेब, नाशपाती और अनार जैसे फलों का सेवन करें। इससे आपको उचित मात्रा में पौष्टिक तत्‍व तो मिलेंगे ही साथ ही आपको भूख भी कम लगेगी। पपीते को वैसे भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह सुपाच्‍य होता है और शरीर को जरूरी ऊर्जा भी प्रदान करता है।

कौन न रखें नौ दिन उपवास

- डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीज।

- हाल ही में जिनकी कोई सर्जरी हुई हो।

- शरीर में खून की कमी हो।

- दिल, किडनी, फेफड़े या लीवर के मरीज।

- प्रेगनेंट महिलाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source