... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 9, 2018 12:27 AM IST
सिघाड़े के आटे वाली पनीर की टिक्की बनाने का तरीका।
नवरात्र का व्रत आ गये हैं कुछ लोग 9 दिन लगातार व्रत रहते हैं। व्रत में हेल्थ के लिए विशेष पकवान की जरूरत होती है। नवरात्र मेें जो लोग व्रत रखते हैं वो नमक का सेवन नहीं करते हैं। 9 दिन तक लगातार व्रत करने से शरीर कमजोर हो सकता है। कमजोरी से बचने के लिए हेल्दी फूड की जरूरत होती है। सिंघाड़े के आटे का सेवन व्रत में किया जा सकता है। सिंघाड़े के आटे में पर्याप्त पोषक तत्व भी होते हैं। हम आपके लिए विशेष सिंघाड़े की रेसिपी बता रहे हैं। सिंघाड़े के आटे और पनीर से बनने वाली टिक्की को बनना बेहद आसान है।
सामग्री
सिघाड़े के आटे वाली पनीर की टिक्की बनाने का तरीका
एक प्लेट में पनीर डालकर, उसे आटे की तरह मुलायम होने तक गूंथ लें। इसके बाद उसमें हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक और पीसी हुई चीनी डालिए और अच्छे से मिलाइए। मिश्रण को 10 बराबर भागों में बांट लीजिए और हर भाग को छोटा गोल आकार दीजिए।
ये भी पढ़ेंः नवरात्रि 2018: नवरात्रि व्रत के दौरान रहना है फिट और ऊर्जा से भरपूर, तो जरूर फॉलों करें ये टिप्स।
टिक्की बनाने के लिए गोले को बिच में हल्के से दबाइए, उसके अन्दर डेढ़ कप टी-स्पून सूखे मेवों की फीलिंग करिए और दुबारा उसे बॉल की तरह गोल आकार दीजिए और अपनी हथेलियों के बीच रख कर हल्का सा दबाएं और इसे हल्के से सिघाड़ें का आटे में रोल करें और बचे हुए मिश्रण से बाकी टिक्कियां बना लें।
अब एक नॉन-स्टिक तवे में तेल गर्म करें और एक साथ कुछ टिक्कियों को, दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। अब तैयार टिक्कयों को प्लेट में निकालकर हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।