नवरात्रि 2018 : नवरात्रि में बनाएं ये 4 आसान व्रत रेसिपी

नवरात्रि के नौ दिनों के पूजा-व्रत के दौरान तरह-तरह के पकवान बनाने का भी रिवाज है। इन दिनों पूरी तरह से सात्विक भोजन यानी व्रत का खाना खाया जाता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 9, 2018 4:12 PM IST

त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है और इसकी शुरुआत सबसे पहले नवरात्रि (10 अक्टूबर 2018) से होने वाली है। कल से हम सभी नवरात्रि की तैयारियों, पूजा-पाठ, उपवास में जुट जाएंगे। नवरात्रि के नौ दिनों के पूजा-व्रत के दौरान तरह-तरह के पकवान बनाने का भी रिवाज है। इन दिनों पूरी तरह से सात्विक भोजन यानी व्रत का खाना खाया जाता है। लहसुन, प्याज, मसालेदार चीजों का भी सेवन नहीं किया जाता है। हां, चीनी, फल, दूध और ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं, इसलिए इन दिनों आप तरह-तरह के स्वादिष्ट मीठे पकवान बना सकते हैं। यदि आप भी कुछ स्वादिष्ट रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो इन रेसिपी को जरूर बनाकर देखिए।

नवरात्रि 2018: रख रहे हैं 9 दिनों का व्रत, तो इन बातों का रखें ध्यान

बनाएं साबुदाना खीर

आप साबुदाना के नमकीन, स्नैक और खिचड़ी जरूर बनाकर खाते होंगे, अब खीर बनाइए। इसके लिए आपको चाहिए साबुदाना, दूध, चीनी, नट्स और ड्राई फ्रूट्स। साबुदाना को पानी से साफ कर लें। इसे दूध में डालकर पकाएं। चीनी, ड्राई फ्रूट्स को अंत में डाल दें। तैयार है साबुदाने की खीर। इस नवरात्रि एक बार इस खीर को जरूर ट्राई करें। नवरात्रि 2018: नवरात्रि व्रत के दौरान रहना है फिट और ऊर्जा से भरपूर, तो जरूर फॉलों करें ये टिप्स

आलू का हलवा

आलू का इस्तेमाल आप कई व्रत में करते होंगे। नवरात्रि के दिनों में सेंधा नमक वाले आलू के वेफर्स भी मार्केट में उपलब्ध होते हैं। स्नैक्स से लेकर आलू से टेस्टी ऐपेटाइजर तक बनाए जाते हैं। आप कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो आलू का हलवा बनाएं। इसके लिए आपको आलू, घी, ड्राई फ्रूट्स और चीनी की जरूरत पड़ेगी। आलू को उबाल कर स्मैश कर लें। कड़ाही में घी डालकर आलू को भूनें। अब चीनी डाल दें। थोड़ी देर तक और पकाएं। अंत में ड्राई फ्रूट्स डाल दें। उत्तर प्रदेश में नवरात्रि के दौरान आलू का हलवा खूब चाव से खाया जाता है। नवरात्रि 2018: डायबिटीज के मरीज रखें व्रत में इन बातों का ख्याल, बनी रहेगी सेहत

sabudana khichdi for navratri साबूदाना खिचड़ी। © Shutterstock

साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना एक ऐसी सामग्री है जिसे व्रत के दौरान खूब खाया जाता है। साबुदाना खिचड़ी नवरात्रि व्रत रेसिपी में सबसे ज्यादा पसंद की जाती। इसमें स्टार्च और कार्बोहाइड की अच्छी मात्रा होती है, जो आपका पेट लंबे समय तक भरा रखती है। हल्के मसालों में तैयार की गई साबूदाना खिचड़ी नवरात्रि में बड़े चाव से खाई जाती है। साबूदाना खिचड़ी में मूंगफली और हरे धनिये का इस्तेमाल भी किया जाता है। नवरात्र 2018ः व्रत के लिए टेस्टी सिंघाड़े के आटे की पनीर टिक्की

व्रतवाले चावल का ढोकला

व्रत के दौरान खाने के लिए बेहद कम ऑप्शन होते हैं, लेकिन आप चाहें तो व्रतवाले चावल का ढोकला बना सकते हैं। खमीर उठा ढोकला जो साम्वत के चावल (स्पेशल चावल, जो नवरात्रि के समय खाने में उपयोग में लाया जाता है) से तैयार किया जाता है। इसे साबुत लाल मिर्च, जीरा, घी और करी पत्ता का तड़का दिया जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source