इन नैचुरल फूड्स को खाने के 24 घंटे बाद माइग्रेन होता है ट्रिगर! जानें किन फूड्स के सेवन से दूरी बनाना सही

Foods that trigger migraine in hindi : माइग्रेन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को सिरदर्द (सिर के एक हिस्से में), सिर में धड़कन जैसा दर्द, अलग-अलग तीव्रता वाला सिरदर्द होता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 22, 2022 5:18 PM IST

पोषण की हमारी जिंदगी में एक अहम भूमिका है क्योंकि ये सीधे हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और तो और हमें कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाने का काम करता है। अगर कोई व्यक्ति एक या उससे ज्यादा बीमारियों का शिकार है या फिर वह किसी क्रॉनिक बीमारी जैसे माइग्रेन से पीड़ित है तो पोषण उसके लिए बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। माइग्रेन एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को सिरदर्द (सिर के एक हिस्से में), सिर में धड़कन जैसा दर्द, अलग-अलग तीव्रता वाला सिरदर्द होता है।

माइग्रेन के साथ दिखाई देने वाले लक्षण

इतना ही नहीं माइग्रेन रोगी को कभी-कभी बैचेनी, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता और शोर के कारण भी दर्द होने लगता है। दरअसल माइग्रेन एक ऐसी न्यूरोलॉजिक्ल स्थिति है, जिसमें हमारे दिमाग का संवेदी भाग बहुत ज्यादा अतिउत्साहित और अधिक संवेदनशील हो जाता है। इस स्थिति से बचने के लिए हमें शरीर में पोषण की मात्रा को बरकरार रखने की जरूरत होती है क्योंकि आप कुछ चीजें खाकर और दवाओं के बिना भी माइग्रेन अटैक को कम कर सकते हैं।

24 घंटे बाद ट्रिगर होता है माइग्रेन

मरीज के लिए ये जानना बहुत ही जरूरी है कि जो भी हम खाते हैं उसके करीब 24 घंटे बात हमारे शरीर मे फूड सेंसिटिविटी शुरू होती है, इसलिए हमें सावधान हो जाना चाहिए कि हम क्या खा रहे हैं, जो माइग्रेन का कारण बन सकता है। इसका मतलब ये नहीं है कि आप उन्हें अपनी डाइट से पूरी तरह से हटा दें बल्कि उनका सेवन सीमित कर दें।

फूड्स और उत्पादों से बचें

अगर किसी मरीज को कुछ फूड्स या फिर उत्पादों के प्रति संवेदनशीलता है तो ये माइग्रेन अटैक का कारण बन सकती है क्योंकि ये सूजन व जलन को बढ़ा देती हैं। दरअसल ये फूड्स और उत्पाद साइटोकिन्स को सक्रिय कर देते हैं या फिर पेन रिसेप्टर्स को सक्रिय कर देते हैं, जिसकी वजह से माइग्रेन अटैक गंभीर हो जाता है।

ये फूड्स बढ़ाते हैं माइग्रेन का खतरा

कुछ प्राकृतिक तत्व ऐसे भी हैं, जो सिरदर्द को तेज कर देते हैं क्योंकि इनमें से कुछ सूजन का कारण बनते हैं और दर्द की प्रक्रिया को सक्रिय कर देते हैं उदाहरण के लिए टायरामाइन और स्टैमिना बढ़ाने वाले फूड्स। अगर आपको भी माइग्रेन की शिकायत रहती है तो ये फूड्स आपके सिरदर्द को ट्रिगर करने का काम कर सकते हैंः

  • चीज
  • देसी घी
  • रेड वाइन और शराब
  • प्रोसेस्ड मीट
  • चॉकलेट
  • कॉफी
  • बकला (फली)
  • योगर्ट
  • पालक
  • टमाटर
  • एवोकाडो
  • प्याज

हर व्यक्ति के निदान के बाद ये तय किया जाना चाहिए और ये मरीज के लक्षणों पर निर्भर करता है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप इन्हें अपनी डाइट से पूरी तरह साफ कर दें। आप कुछ चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं और एक हेल्दी डाइट ले सकते हैं, जो अच्छे जीवन की गारंटी दे सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source