Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Natural drink that gives you energy: खुद का बिजनेस हो या ऑफिस जाने वाली जॉब आजकल हर कोई बिजी है, किसी के पास खुद के लिए टाइम नहीं बच पाता है। दरअसल, वर्कलोड बढ़ने के कारण हम अपनी हेल्थ का ध्यान नहीं रख पाते हैं और इस कारण से स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां होने लगती हैं। आजकल ज्यादातर लोग थकान की शिकायत करते हैं, उन्हें काम करने के बाद शाम के समय थकान तो होती ही है, साथ ही दिन में काम के दौरान भी कुछ लोगों का शरीर थकावट से चूर रहता है। फिर थकान से बचने के लिए हम चाय या कॉफी की तरफ भागते हैं। चाय व कॉफी में मौजूद कैफीन हमारे शरीर को एनर्जी तो देता है, लेकिन हम यह भी जानते हैं कि यही कैफीन हमारे शरीर को कई नुकसान भी पहुंचाता है। इसलिए ऐसा एनर्जी ड्रिंक होना चाहिए जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ किसी प्रकार का नुकसान न होने दे और ये काम सिर्फ नेचुरल ड्रिंक्स ही कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ नेचुरल एनर्जी ड्रिंक्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको ऊर्जा देने के साथ-साथ शरीर को कोई नुकसान भी न पहुंचाए।
कोकोनट वाटर यानी नारियल के पानी को सबसे अच्छे नेचुरल एनर्जी ड्रिंक में से एक माना जाता है। नारियल के पानी में खूप मात्रा में मिनरल, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत को अन्य फायदे देने के साथ-साथ खूब मात्रा में ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। नारियल के पानी को एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
गर्मियों के मौसम में गन्ने का रस सबसे ज्यादा पिया जाने वाला जूस है, यह तपती गर्मी में न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को दूर करता है, बल्कि इसमें मौजूद ग्लूकोज लेवल आपके शरीर की खोई हुई एनर्जी को तेजी से वापस लाने का काम करता है। यदि आपको भी अक्सर थकान महसूस होती है, तो गन्ने का रस आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
संतरे का रस आपको तेजी से एनर्जी देने में मदद करेगा। ताजे संतरे से निकला हुआ जूस जिसमें एक्स्ट्रा शुगर ना एड किया गया हो, वह पेट में जाकर तेजी से डाइजेस्ट होता है और उससे शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। साथ ही संतरे के जूस में मौजूद खास पोषक तत्व भी शरीर की एनर्जी को बढ़ाने का काम करेंगे।
हल्दी और अदरक दोनों को ही नेचुरल एनर्जी बूस्टर के रूप में जाना जाता है और इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाए तो ये काफी प्रभावी रूप से काम करते हैं। सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म दूध में थोड़ी हल्दी और पिसा हुआ अदरक डालकर पीने से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है।
पुदीने में भी कई ऐसे गुण पाए जो शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाकर थकान को दूर करते हैं। साथ ही नींबू में मौजूद पोटेशियम भी एक अच्छा एनर्जी बूस्टर है। इस बदलते मौसम में अक्सर हमें थकान ज्यादा रहती है और इसलिए नींबू और पुदीने का नेचुरल ड्रिंक पीना एनर्जी वापस लाने और मूड को रिफ्रेश करने में मदद कर सकता है।