
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 4, 2020 12:45 AM IST
National Nutrition Week 2020: वेट लॉस ही नहीं शरीर का पोषण भी करते हैं चिया सीड्स, जानें क्यों माना जाता है इन्हें हेल्दी
Chia Seeds: वेट लॉस के लिए चिया सीड्स का सेवन करने की टिप (Weight Loss Tip) आपको भी ज़रूर किसी ने दी ही होगी। दरअसल, वेट लॉस फूड के तौर पर चिया सीड्स अब काफी पॉप्युलर हो रहे हैं। इसे, बहुत से लोग अब वज़न कम करने के लिए खाते हैं। वहीं डायटिशन भी वेट लॉस डायट में चिया सीड्स को शामिल करने की सलाह देते हैं। इसी तरह लोग चिया सीड्स को डायट में शामिल करने के तरीके भी तलाशते रहते हैं। ऐसा नहीं है कि चिया सीड्स भारत में एक नयी चीज़ हैं। इन नन्हें बीज़ों को लम्बे समय से भारतीय मिठाइयों में मिलाया जाता रहा है। फालूदा इसका बड़ा उदाहरण है, जिसमें रोज़ वॉटर और आइसक्रीम के साथ चिया सीड्स भी होते हैं। लेकिन, कुछ समय पहले ही लोगों ने एक वेट लॉस फूड के तौर पर इसकी अहमियत समझी है। (Chia Seeds for Weight Loss)
चिया सीड्स भारत में सब्ज़ा नाम से भी जाने जाते हैं। ये तिल के आकार के छोटे-छोटे बीज होते हैं। जिन्हें, लोग पानी में भिगोकर सेवन कर सकते हैं। कुछ स्थानों पर इसे तकमरिया के नाम से भी जाना जाता है। ये नन्हे बीज ना केवल वेट लॉस में मदद करते हैं, बल्कि, इनके सेवन से शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं। चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है। जिससे, ये पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाते हैं। साथ ही इनके सेवन से आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और प्रोटीन भी प्राप्त होता है। इन तत्वों से समृद्ध होने के कारण चिया सीड्स एक अच्छा वेट लॉस फूड साबित होता है। ( Chia Seeds Nutrition)
चिया सीड्स फाइबर का एक अच्छा स्रोत होने के कारण डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए उनकी स्थिति को नियंत्रित रखने में मददगार पाए गए हैं। चिया सीड्स के सेवन से इंसुलिन रेजिस्टेंस और रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बेहतर बनता है। जिससे, रक्त में ग्लूकोज़ या शुगर की मात्रा भी नियंत्रित रहती है। इस तरह, चिया सीड्स डायबिटीज़ मैनेजमेंट में मदद करते हैं।
जी हां, कई स्टडीज़ में चिया सीड्स (Health Benefits of Chia Seeds) को महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इन पौष्टिक बीजो में पाए जाने वाला अल्फा लिपॉइक एसिड एक इसेंशियल फैटी एसिड है। यह तत्व ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) और सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) की वजह बनने वाली सेल्स के निर्माण को रोकता है। जिससे, महिलाओं को कैंसर के इन घातक प्रकारों से सुरक्षित रहने में मदद होती है।
तुरंत एनर्जी पाने के लिए भी चिया सीड्स का सेवन किया जाता है। यही वजह है कि शारीरिक श्रम करने वाले लोग, एथलिट्स और खिलाड़ी अपने ब्रेकफास्ट में चिया सीड्स को शामिल करते हैं। (Foods For Instant Energy), जब भी आपको कमज़ोरी महसूस हो तो दूध, दही या फलों के साथ भिगोए हुए चिया सीड्स खाएं। तुरंत एनर्जी मिलेगी।