... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : September 2, 2020 3:36 PM IST
Healthy snacks can provide all the essential nutrients like proteins, carbs, vitamins, minerals, fibre, and healthy fats. Including various nutrient-dense snacks into our diet meets our daily nutritional requirements.
National Nutrition Week 2020 : पुरुषों को महिलाओं की तुलना में अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है। इसका कारण महिलाओं और पुरुषों के हार्मोन में अंतर है। इसके साथ-साथ उनके शरीर में कई छोटे-छोटे अंतर भी हैं। उनके शरीर का आकार से लेकर वजन भी काफी अलग होता है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा अधिक (National Nutrition Week 2020) होनी चाहिए, ऐसे में उनके शरीर की जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। पुरुषों के शरीर में काफी अंतर होने के कारण उनके शरीर को महिलाओं की तुलना में अधिक पोषक तत्वों की (National Nutrition Week 2020) जरूरत होती है। इसके साथ ही पुरुषों के शरीर को महिलाओं की तुलना में प्लाज्मा ग्लूकोज की कमी का अधिक सामना नहीं करना पड़ता है। चलिए जानते हैं पुरुष को एक दिन में कितने पोषक तत्वों की जरूरत (Nutritional Needs for Men) होती है?
पुरुषों के शरीर को अधिक कैलोरी की आवश्यकता होती है। अगर किसी पुरुष के शरीर का वजन 180 पाउंड है, तो उसे रोजाना करीब 2000 से 3000 कैलोरी की जरूरत है। वहीं, अगर किसी महिला का वजन 130 पाउंड है, तो उन्हें सिर्फ 1400 कैलोरी की आवश्यकता होती है। अगर महिला अधित मेहनत करती है, तो आप उसमें 200-300 कैलोरी अधिक जोड़ सकते हैं।
प्रोटीन की बात करें, तो पुरुषों को महिलाओं की तुलना में काफी ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है। खासतौर पर जिम जाने वाले पुरुषों को काफी ज्यादा प्रोटीन की आवश्यकता होती है। वे पुरुष जो मांसहारी हैं, वे आसानी से अपने शरीर में प्रोटीन की पूर्ति कर लेते हैं, लेकिन जो शाकाहारी होते हैं, उनके शरीर को प्रोटीन की कमी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उन्हें प्रोटीन के स्त्रोत काफी कम मिलते हैं या फिर वे समझ नहीं पाते हैं।
शाकाहारी पुरुषों को दालों के जरिए प्रोटीन मिल सकता है। इन दालों में आप मूंग, मटर, मसूर, उड़द इत्यादि शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ साबूत अनाज से भी प्रोटीन की पूर्ति की जा सकती है, जिसमें मक्का, गेंहू शामिल हैं। एक सामान्य वजन के पुरुष को नियमित रूप से कम से कम 56 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।
पुरुष हो या फिर महिला, स्वस्थ शरीर के लिए हर एक को विटामिन की आवश्यकता होती है। विटामिन की कमी वाले किसी भी आहार को हम पौष्टिक आहार नहीं कह सकते हैं। विटामिंस से भरपूर आहार को आप रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करके खुद के सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। विटामिन दो तरह के होते हैं- एक है वॉटर सॉल्युबल और दूसरा फैल सॉल्युबल। विटामिंस से भरपूर आहार का सेवन करने से इम्यून पावर मजबूत होता है।
विटामिंस की कमी से कमजोर दांत, जोड़ों में दर्द, बाल गिरने जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। खट्टे फल, ब्रोकोली, लाल मिर्च, ब्रसल्स, पालक, जामुन, स्प्राउट्स, टमाटर,गोभी, आलू और कीवी में पर्याप्त रूप से विटामिंस होते हैं। आप इन सभी चीजों का सेवन करके खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
पुरुषों के आहार में कैल्शियम की मात्रा अधिक होनी चाहिए। कैल्शियमयुक्त आहार को आप अनदेखा नहीं क सकते हैं। शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम की ही आवश्यकता होती है। कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। 19 से 40 वर्ष के पुरुषों को प्रतिदिन 1000 मिली कैल्शियम की आवश्यकता होती है। वहीं, इससे ऊपर के उम्र वाले पुरुषों को प्रतिदिन 1200 मिली कैल्शियम की आवश्यकता होती है। शरीर में कैल्शियम की पूर्ति आप हरी सब्जियों और दूध के जरिए पूरा कर सकते हैं।
महिलाओं की इन 4 समस्याओं के लिए रामबाण है प्याज
ब्रोकली और पत्तागोभी खाने से करते हैं परहेज तो हो जाएं सावधान, वरना हो सकती है ये खतरनाक समस्या