National Nutrition Week 2020: करेले की पत्तियां हैं पोषक तत्वों का खजाना, इस तरह करें डाइट में शामिल

भारत में सितंबर माह का पहला सप्ताह (1 सितंबर से 7 सितंबर तक) नेशनल न्ट्रीशन वीक (National Nutrition Week) के रूप में मनाया जाता है। यह आयोजन महिला और बाल विकास मंत्रालय के खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा 1982 में मानव शरीर पर पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। जब शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्व जाते हैं तो व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरह से होता है। जब आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सब्जियों और फलों को शामिल कर एक संतुलित डाइट लेंगे तो आपको वो तमाम जरूरी तत्व मिलेंगे जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। इनमें से एक है करेला। जी हां, स्वाद में कड़वा लगने वाला कड़वा सेहत का खजाना होता है। बता दें कि सिर्फ कड़वा ही नहीं बल्कि करेले की पत्तियां भी बहुत फायदेमंद होती हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 1, 2020 10:31 AM IST

भारत में सितंबर माह का पहला सप्ताह (1 सितंबर से 7 सितंबर तक) नेशनल न्ट्रीशन वीक (National Nutrition Week) के रूप में मनाया जाता है। यह आयोजन महिला और बाल विकास मंत्रालय के खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा 1982 में मानव शरीर पर पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। जब शरीर में सभी जरूरी पोषक तत्व जाते हैं तो व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरह से होता है। जब आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा सब्जियों और फलों को शामिल कर एक संतुलित डाइट लेंगे तो आपको वो तमाम जरूरी तत्व मिलेंगे जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है। इनमें से एक है करेला। जी हां, स्वाद में कड़वा लगने वाला कड़वा सेहत का खजाना होता है। बता दें कि सिर्फ कड़वा ही नहीं बल्कि करेले की पत्तियां भी बहुत फायदेमंद होती हैं।

कितनी फायदेमंद हैं करेले की पत्तियां

सेहत के लिए जितना फायदेमंद करेला होता है उतनी ही इसकी पत्तियां भी होती हैं। करेले की पत्तियों में विटामिन सी, विटामिन ए, एंटीऑक्सिडेंट समेत अन्य न्यूट्रीशन पाए जाते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट और मैक्रोबायोटिक हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि करेला के पत्तों में हाइपोग्लाइकेमिक गुण शामिल होते हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज, हाईपरटेंशन और पेट संबंधी रोग होते हैं उनके लिए करेला अमृत समान है। क्योंकि इन रोगों में करेला और इसकी पत्तियां औषधीय रूप से काम करते हैं। करेले की पत्तियों में एंटीवायरल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो कई संक्रामक रोगों से भी बचाते हैं।

Bitter-Gourd-Juice

करेले की पत्तियों को इस तरह करें डाइट में शामिल

1. करेला के पत्तों के सेवन का सबसे लोकप्रिय तरीका चाय या जूस के रूप में है। दिनभर में आप कभी भ्ज्ञी करेले के पत्तों का जूस पी सकते हैं। इसे बनाने के ​लिए एक बर्तन में पानी डालकर पत्तियों को उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न हो जाए। ठंडा होने के बाद इसे पी लें। यदि आपको स्वाद में कड़वा लगे तो आप इसमें आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिला सकते हैं।

2. करेले की पत्तियों सेवन साग के रूप में भी किया जा सकता है। जिस तरह आप पालक, सरसों या मेथी के पत्तों की सब्जी बनाते हैं ठीक उसी तरह इसकी भी सब्जी बनाई जा सकती है।

3. करेले के पत्तों का पराठा भी बनाया जा सकता है। इसे भी अन्य हरी सब्जियों के पराठे की तरह ही बनाना है। आप इसे बारीक काटकर आटे के साथ भी गूंध सकते हैं और इसकी फिलिंग भी कर सकते हैं। पराठे को सेंकने के लिए देसी घी का इस्तेमाल करें। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी सेहतमदं भी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source