मूंगफली, चना और बादाम का फूड स्नैक्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखते हैं

इस समय National Nutrition Week चल रहा है. डाइट में कौन से पोषक तत्व आपको रोगों से बचाते हैं इसकी जानकारी जरूर रखनी चाहिए. हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी होने से पहले ही उससे बचा जा सकता है. एक शोध के अनुसार अगर डाइट में मूंगफली, चना और बादाम को रोजाना शामिल किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल लेवल ठीक रहता है. कोलेस्ट्रॉल लेवल ही ब्लड प्रेशर की मुख्य वजह माना जाता है. मूंगफली, चना और बादाम एक तरह से प्लांट बेस्ड डाइट हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 31, 2019 9:04 PM IST

इस समय National Nutrition Week चल रहा है. डाइट में कौन से पोषक तत्व आपको रोगों से बचाते हैं इसकी जानकारी जरूर रखनी चाहिए. हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी होने से पहले ही उससे बचा जा सकता है. एक शोध के अनुसार अगर डाइट में मूंगफली, चना और बादाम को रोजाना शामिल किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल लेवल ठीक रहता है. कोलेस्ट्रॉल लेवल ही ब्लड प्रेशर की मुख्य वजह माना जाता है. मूंगफली, चना और बादाम एक तरह से प्लांट बेस्ड डाइटहैं. प्लांट बेस्ड डाइट के सेवन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल भी ठीक रहता है. मूंगफली, चना औ बादाम प्लांट बेस्ड डाइट होने के कारण अच्छे कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बढ़ाने का कम करती है.

वाशिंगटन डीसी में क्लीनिकल रिसर्च एट द फिजिशियन कमेटी फॉर रेस्पांसिबल मेडिसिन के अनुसार "पहले के नैदानिक परीक्षणों व निगरानी वाले शोध में पाया गया है कि पौधों पर आधारित आहार से दिल के स्वास्थ्य में सुधार होता है।"

प्लांट बेस्ड डाइट क्यों है लाभदायक 

इस बारे में कई तरह के अध्ययन हो चुके हैं. पादप आधारित डाइट दिल की बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं. अगर रोजाना की डाइट प्लान में प्लांट बेस्ड डाइट को प्रमुखता दी जाए तो हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर की बीमारी से बचा जा सकता है.

चना क्यों है फायदेमंद 

चना में पाये जाने वाले पोषक तत्व व फाइबर पाचन तंत्र को भी ठीक रखते हैं. हेल्दी आंत की वजह से शरीर का मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर रहता है, मोटापा को भी रोकने का काम करता है.

बादाम का सेवन लाभदायक 

बादाम के सेवन से हेल्थ को कई फायदे होते हैं. बादाम एक गुड कोलेस्ट्रॉल का मुख्य स्रोत है. अगर हम रोजाना की डाइट में बादाम का सेवन करते हैं तो हार्ट रोग और ब्लड प्रेशर की बीमारी से बच सकते हैं.

मूंगफली है हेल्दी नट्स 

मुंगफली उन लोगों के लिए ज्यादा लाभदायक है जो बादाम का सेवन किसी कारण से नही कर पाते हैं. मुंगफली को बादाम की जगह भी उपयोग किया जा सकता है.

इन तीनों खाद्य पदार्थों के सेवन में मात्रा का भी विशेष ध्यान देना चाहिए. चने की अधिक मात्रा ज्याद नुकसानदेह नहीं है. लेकिन बादाम और मूंगफली का सेवन जरूरत से अधिक नहीं करना चाहिए.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source