
Also Read
शुगर और साल्ट फ्री डाइट को ऐसे बनाएं फूल न्यूट्रीशन डाइट.
हर साल 1 सितंबर से 7 सितंबर के बीच में नेशनल न्यूट्रीशन वीक (National Nutrition Week) मनाया जाता है. बेहतर स्वास्थ्य के लिए डाइट में न्यूट्रीशन के महत्व को समझने के लिए इस वीक को मनाया जाता है. हेल्दी डाइट से शरीर को जरूरी न्यूट्रीशन मिलता है. न्यूट्रिशन डाइट चार्ट (Nutrition Diet Chart) का चलन भी हाल के वर्षों में बढ़ा है. डाइट एक्सपर्ट्स से लेकर डॉक्टर्स का भी मानना है कि न्यूट्रिशन एंड हेल्थ एक दूसरे के पूरक हैं. अगर हम अपनी डाइट में न्यूट्रीशन ठीक से शामिल नहीं करते हैं तो हेल्थ पर असर पड़ता है. न्यूट्रीशन एंड हेल्थ का महत्व बीमारियों से बचना भी है. हाल के वर्षों में मोटापा और डायबिटीज का प्रकोप बढ़ रहा है. इसकी मुख्य वजह है न्यूट्रिशन डाइट प्लान (Nutrition Diet Plan) को न अपनाना ही है. हम यहां पर शुगर फ्री डाइट और न्यूट्रिशन डाइट चार्ट पर बात करेंगे.
बदलती जीवनशैली ने लोगों को बीमारियों की शौगात दी है. खान-पान का जो चलन हमारे जीवन में हैं वो शुगर और नमक की अधिक मात्रा वाले हैं. लेकिन न्यूट्रीशन डाइट चार्ट में शुगर फ्री डाइट को भी शामिल किया जा सकता है. अगर आप शुगर फ्री डाइट या कम शुगर वाली डाइट लेते हैं, तो डायबिटीज, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से बचते हैं. इसके अलावा शुगर फ्री डाइट से पाचन तंत्र बेहतर रहता है.
जब हम न्यूट्रीशन डाइट चार्ट की बात करते हैं, तो लगता है किसी डाइट एक्सपर्ट का बना हुआ चार्ट की जरूरत है. ऐसा हमेशा नहीं होता है, आप कुछ फूड ऐसे हैं जिनको शामिल करके न्यूट्रीशन डाइट चार्ट बना सकते हैं.
प्रोटीन के लिए दाल, अंडे, दूध, मौसमी फल का सेवन करें.
फाइबर के सब्जियों में ब्रोकली, टमाटर, अंकुरित दालें व अनाज का सेवन करें.
हेल्दी फैट के लिए अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज का सेवन करें.
बाजार में मिलने वाले जंक फूड, रिफाइंड फूड, प्रोसेस्ड फूड का सेवन न के बराबर करें.
सोडा वाले पेय पदार्थ, अत्यधिक शुगर वाली चीजें खाने से परहेज करें.
नशीले पदार्थ अल्कोहल और धूम्रपान से दूर रहें.
हेल्दी शरीर के लिए न्यूट्रीशन वाली डाइट हमेशा लाभदायक होती है. अगर आप अपनी डाइट में इन फूड को शामिल करते हैं, तो मोटापा, डायबिटीज, फैटी लीवर, आंत संबंधी बीमारियों से दूर रहते हैं. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और आप बहुत कम बीमारी के शिकार होते हैं.
बच्चों का होगा संपूर्ण विकास, जब डाइट में शामिल करेंगी ये 6 पोषक तत्व.
मूंगफली, चना और बादाम का फूड स्नैक्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखते हैं.