नाश्ते में आलू के पराठे खाना फायदेमंद या नुकसानदेह

आलू में पाये जाने वाले पोषक तत्वों की खास बत यह होती है कि ये शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं. आलू का कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और ग्लूकोज एमिनो एसिड में बदलकर बॉडी को तुरंत एनर्जी दने का काम करते हैं. इन सब बातों के बाद भी लोग आलू के पराठे खाने को लेकर सवाल करते रहते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 3, 2019 12:18 PM IST

भारत ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक खायी जाने वाली सब्जी आलू है. आलू के पराठे भारत का मुख्य नाश्ता बन चुका है. आलू खाने के फायदे के बारे में आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि आलू में स्टार्च, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. आलू सेहत के लिए इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है. आलू में कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं.

आलू में पाये जाने वाले पोषक तत्वों की खास बत यह होती है कि ये शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं. आलू का कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और ग्लूकोज एमिनो एसिड में बदलकर बॉडी को तुरंत एनर्जी दने का काम करते हैं. इन सब बातों के बाद भी लोग आलू के पराठे खाने को लेकर सवाल करते रहते हैं.

नाश्ते में आलू के पराठे खाने चाहिए ?

सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए. नाश्ते में ऐसे फूड का सेवन करना चाहिए जो प्रोटीन, फाइबर के साथ ऊर्जा देने वाला हो. डाइट एक्सपर्ट्स से बात करने पर पता चलता है कि नाश्ते में आलू के पराठे खाए जा सकते हैं. रोजाना आलू के पराठे खाने पर डाइट एक्सपर्ट्स भी मना करते हैं. आलू में कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो वजन बढ़ाने का काम करते हैं.

आलू खाने के फायदे 

आलू में स्टार्च की मात्रा पायी जाती है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है.

आलू में पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंग जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं.

आलू में प्रोटीन और ग्लूकोज की भी मात्रा पर्याप्त होती है. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ मजबूत बनाने में भी मदद करता है.

आलू खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

पाचन तंत्र के लिए आलू का सेवन फायदे मंद होता है. आलू में पाये जाने वाले तत्व बेहतर नींद के ठीक होते हैं.

बढ़ती उम्र में त्वचा की देखभालके लिए भी आलू का सेवन फायदेमंद होता है.

विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्पलेक्स त्वचा के निर्माण और कसाव में मददगार होते हैं.

शुगर और साल्ट फ्री डाइट को ऐसे बनाएं फुल न्यूट्रीशन डाइट.

बच्चों का होगा संपूर्ण विकास, जब डाइट में शामिल करेंगी ये 6 पोषक तत्व.

मूंगफली, चना और बादाम का फूड स्नैक्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखते हैं.