राष्‍ट्रीय पोषण सप्‍ताह : 2018 अपनाएंगी ये टिप्‍स तो बच्‍चे दूर रहेंगे जंक फूड से

इन प्यारी तकनीकों को अपनाएंगे तो बच्चेे खिंचे चले आएंगे हेल्दी् फूड की तरफ।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 7, 2018 12:06 PM IST

आजकल हर पेरेंट्स की सबसे बड़ी समस्‍या यही है कि वे बच्‍चों को कुछ हेल्‍दी देना भी चाहें तो बच्‍चें उसे खाते नहीं हैं। स्‍कूल से टिफि‍न वापस आ जाता है और बच्‍चें कैंटीन के खाने का रुख कर लेते हैं। यही हाल घर पर लौटकर भी रहता है। वे जंक फूड ही पसंद करते हैं जबकि हेल्‍दी खाना उन्‍हें अच्‍छा ही नहीं लगता। पर इसका भी समाधान है। बस छोटी-छोटी बातों का ध्‍यान रखकर आप उन्‍हें हेल्‍दी खाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

बच्‍चों को हेल्‍दी फूड की आदत डालने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि आप खुद भी हेल्‍दी डायट लें।

बच्चों को संतुलित आहार की आदत डालने के लिए जरूरी है कि आप प्रतिदिन अपने बच्चे को 5 अलग-अलग उसकी पसंद के पौष्टिक खाद्य पदार्थ दें।

उनका टिफि‍न अगर हर रोज अलग अंदाज में पैक होता तो निश्चित ही वे खाने को न नहीं कह पाएंगे।

हेल्‍दी फूड को भी उनकी पसंदीदा चटनी या अचार के साथ परोसें, उन्‍हें और अच्‍छा लगेगा।

हेल्‍दी फूड को एक रिवॉर्ड की तरह भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। बच्‍चे की एक्टिविटी में उस रिवॉर्ड का इस्‍तेमाल करें।

बच्चें को खाने-पीने के लिए जिद न करें, बल्कि बच्चे को प्यार से समझाएं।

यह भी पढ़ें - राष्‍ट्रीय पोषण सप्‍ताह 2018 : बच्‍चे हेल्‍दी, तो देश होगा हेल्‍दी

बच्चें के खाने को कलरफुल बनाने के लिए बच्चे के लिए सलाद, कच्चे फल और सब्जियां काट कर दें जिससे बच्चा शौक-शौक में उसे खाएं।

यह भी पढ़ें – इन वजहों से हो सकता है छाती में दर्द, चालीस के बाद न करें लापरवाही

बच्चे को बाहर खेलने की इजाजत दें जिससे बच्चे को अधिक भूख लगेगी तो वह अधिक खाना खाएगा।

यह भी पढ़ें – पोषण का खजाना है पत्‍तागोभी, गर्भावस्था में जरूर खाएं

बच्चे को पौष्टिक खाना खाने की आदत डालें और जंकफूड से बच्चे को दूर रखें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source