
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 5, 2018 9:25 AM IST
वर्कआउट करने वालों की डायट में वे सभी चीजें मौजूद होनी चाहिए, जो आपको हेल्दी और फिट रखें। © Shutterstock
यदि आप वर्कआउट करते हैं, तो उसके साथ आपकी डायट में वे सभी चीजें मौजूद होनी चाहिए, जो आपको हेल्दी और फिट रखते हैं। लेकिन किसी भी वर्कआउट को करने से पहले आपको यह भी पता होना चाहिए कि आप क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें। जब आप एक्सरसाइज से पहले पोषक तत्वों वाली चीजों को खानपान में शामिल करेंगे, तो आपको वर्कआउट के लिए ताकत तो मिलेगी ही आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। जानिए वे कौन सी पोषक तत्वों से भरपूर चीजें हैं, जिन्हें खानपान में जरूर शामिल करना चाहिए खासकर तब जब आप वर्कआउट करते हैं-
लो फैट चीज और एप्रीकॉट
इसमें दूध और छाछ का प्रोटीन मौजूद होता है। दूध का प्रोटीन जहां खाने को पचाने में समय लगाता है तो वहीं शरीर को लंबे समय के लिए ऊर्जा देता है। इसके अलावा एप्रीकॉट विटामिन का बेहतर स्रोत है। यह दिल और हड्डियों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
जिम जाती हैं, तो डायट में जरूर शामिल करें ये 3 चीजें
आम
वैसे तो अब आम नहीं मिल रहा, लेकिन आम के सीजन में इसका सेवन उन्हें जरूर करना चाहिए, जो वर्कआउट करते हैं। आम खाने से शरीर में एनर्जी लेवल काफी कम समय में ही बढ़ा देता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं।
ओटमील और ब्लूबेरिज को साथ खाने से वर्कआउट करने के दौरान मांसपेशियों को सपोर्ट करता है। © Shutterstock
ओटमील और ब्लूबेरिज
इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है। वर्कआउट करने के दौरान आपकी मांसपेशियों को सपोर्ट भी करता है।
”कामू कामू” एक ऐसा फल जिसे खाते ही कम होने लगेगा वजन
केला
केले में पोटैशियम काफी मात्रा काफी अधिक होता है। पोटैशियम मांसपेशियों की क्रिया के लिए जरूरी होता है। इसे मजबूती देता है। यह आपके शरीर को वर्कआउट के लिए जरूरी कार्बोहाइड्रेट भी देता है।
अंडे और एवोकाडो
अगर आपको अंडा पसंद और भूख भी खूब लगती है, तो शरीर में प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए अंडे खाएं। इसके आपका पेट भरा-भरा रहेगा और वर्कआउट के लिए आपको पूरी ऊर्जा भी मिलेगी।