राष्‍ट्रीय पोषण सप्‍ताह 2018 : बच्‍चे हेल्‍दी, तो देश होगा हेल्‍दी

बच्‍चों के समुचित विकास के लिए उनके आहार में इन बातों का रखें ध्‍यान।  

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 7, 2018 10:20 AM IST

किसी भी देश का भविष्‍य वहां के बच्‍चों के विकास और कौशल पर निर्भर करता है। इसके लिए बहुत जरूरी है कि बच्‍चों के पोषण पर विशेष ध्‍यान दिया जाए। राष्‍ट्रीय पोषण सप्‍ताह 2018 के अंतिम दिवस हम आपको बताएं‍गे कि बच्‍चों के पोषण में रखना चाहिए किन बातों का ध्‍यान -

कैलोरी - पांच साल से ऊपर के बच्चे को पूर्ण कैलोरी मिलनी चाहिए जिससे बच्चा अधिक से अधिक सक्रिय रह सकें। हाई कैलोरी देने का मतलब यह नहीं कि आप बच्चे को तला हुआ खाना खिलाएंगे बल्कि आपको बच्चे को दूध देना चाहिए और साथ ही अनाजयुक्त खाद्य पदार्थ देने चाहिए।

प्रोटीन- बढ़ते बच्चों के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। बच्चे की मांसपेशियों के सही से विकास के लिए और हड्डियों में मजबूती लाने के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक होता है। इसके लिए बच्चे को पनीरयुक्त खाद्य पदार्थ और अंडे, मांस, मछली इत्यादि देने चाहिए।

विटामिंस एंड मिनरल्स- बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है उन्हें विटामिन और मिनरल भरपूर दिए जाएं। बच्चों को ऐसे पौष्टिक पदार्थ देने चाहिए जिनमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में हो। विटामिन और आयरन के लिए बच्चों को अधिक से अधिक हरी पत्तेदार सब्जियां देनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - इन वजहों से हो सकता है छाती में दर्द, चालीस के बाद न करें लापरवाही

फल- फलों में विटामिन, आयरन और अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। बच्चों को अधिक से अधिक फलों का जूस और मौसमी फलों का सेवन करवाना चाहिए। बच्चों को अंगूर, सेब, संतरा इत्‍यादि फलों की सलाद काटकर भी खिलाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - पोषण का खजाना है पत्‍तागोभी, गर्भावस्था में जरूर खाएं

पानी और फाइबर- बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए पानी का महत्‍व बहुत अधिक है, ऐसे में बच्चे को अधिक से अधिक पानी पिलाना चाहिए और सूप जैसे तरल पदार्थों का सेवन करवाना चाहिए। इसके साथ ही बच्चे को फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ देने चाहिए जिससे बच्चे में पानी की कमी ना हो।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source