hamburger icon
A
Read in English

कोरोना संक्रमण से बचाएगा लीची जैसा दिखने वाला यह फल, बूस्ट होगी इम्यूनिटी

Longan Fruit benefirs in hindi: राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने मिलकर पूरे एक दशक के शोध के बाद चीनी मूल के फल लौंगन का विकास करने में सफलता प्राप्त की है। यह लीची फैमिली का ही एक प्रकार का फल है, जो थाईलैंड, चीन, मलेशिया में अधिक पाया जाता है। जानिए, इसके फायदों के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 26, 2022 5:04 PM IST

Longan Fruit: लीची (Litchi) तो आप खूब खाते हैं, पर क्या आपने लीची की तरह दिखने वाले फल लौंगन (lychee like longan fruit) के बारे में सुना है? लौंगन एक विदेशी फल है, लेकिन भारत के वैज्ञानिकों ने देश में पहली बार लौंगन की एक किस्म का विकास करने में सफलता हासिल की है। यह फल रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Power) बढ़ाने के लिए जाना जाता है। कोरोना संक्रमण (CoronaVirus Infection) से बचने के लिए भी लौंगन को रामबाण इलाज बताया जा रहा है। इसमें प्रोटीन और विटामिन सी काफी होता है।

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने मिलकर पूरे एक दशक के शोध के बाद लौंगन (Longan Fruit benefits) का विकास किया है। यह लीची फैमिली का ही एक प्रकार का फल है, जो थाईलैंड, चीन, मलेशिया में अधिक पाया जाता है। फिलहाल, इसे वैज्ञानिकों ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में विकसित करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

लीची के बाद अब लौंगन का लें मजा

वैज्ञानिकों के अनुसार, लीची का मौसम जाएगा, तो लोग लौंगन (Longan in hindi) का मजा ले सकते हैं। यह देखने में बिल्कुल लीची जैसा होता है और बेहद ही रसीला फल है। इसका स्वाद काफी हद तक लीची जैसा होता है। अगस्त में यह फल तैयार हो जाता है। इसका पेड़ भी लीची के पेड़ जैसा दिखता है। पेड़ लगाने के बाद दो साल में फल भी आने लगते हैं। बिहार में इस फल की खेती अच्छी तरह से की जा सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां की जमीन और जलवायु लौंगन (dimocarpus longan fruit benefits in hindi) की खेती के लिए अनुकूल मानी गई है।

लौंगन में मौजूद पोषक तत्व

इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है। साथ ही इसमें विटामिन के, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, ओमेगा 3 और 6, कार्बोहाइड्रेट, केरोटीन, थाइमिन, फाइबर जैसे तत्व होते हैं।

एंटी कैंसर होता है लौंगन

विज्ञानियों का कहना है कि यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाए रख सकता है। लौंगन (Longan in hindi) में कैंसर रोधी तत्व (Anti cancer elements) पाए जाते हैं। इसमें मौजूद तत्वों पर भारत में अभी अन्य शोध कार्य भी हो रहे हैं। इतना ही नहीं, कोरोना से बचने में इस फल का सेवन करना काफी उपयोगी माना जा रहा है।

Lychee Benefits: क्या प्रेग्नेंट महिलाओं को लीची खानी चाहिए? जानें लीची खाने के फायदे

Lychee Benefits in Hindi: लीची खाने से दूर होती हैं सेक्सुअल समस्याएं, होंगे ये 5 अन्य लाभ

क्या लीची खाने से वजन हो सकता है कम? जानिए, खाने का तरीका