hamburger icon
A
Read in English

National junk food day : वजन बढ़ाने के साथ जंक फूड खाने के नुकसान

जानें, ''नेशनल जंक फूड डे'' (National junk food day) पर जंक फूड अधिक खाने से सेहत को होने वाले नुकसानों के बारे में...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 21, 2019 11:33 AM IST

आज जिसे देखो वह जंक फूड खाने का शौकीन है। बाजार में मौजूद तरह-तरह के जंक या फास्ट फूड आपका पेट तो भर देते हैं, लेकिन कई तरह की सेहत समस्याओं को भी जन्म देते हैं। यह पेट के साथ ही दिल के लिए भी नुकसानदायक होता है। जंक फूड में चीनी, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, वसा और कई तरह के ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। जानें, नेशनल जंक फूड डे (National junk food day in hindi) पर जंक फूड खाने से सेहत को होने वाले नुकसानों के बारे में...

अधिक खाएंगे जंक फूड, तो हो सकते हैं गंभीर परिणाम

जंक फूड बढ़ाए मोटापा

शरीर का वजन अधिक होने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से घर सकते हैं। यदि आप जंक फूड खाते हैं, तो यह आपके वजन को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। जंक फूड में चीनी और कैलोरी होती है, जिससे इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ जाता (National junk food day in hindi) है। जो अधिक जंक फूड खाते हैं, वे हरी सब्जी, फल आदि का सेवन भी कम करते हैं। इससे उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है और वे धीरे- धीरे मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

डायबिटीज होने का खतरा

व्‍यस्‍त जीवनशैली के कारण लोग अक्सर घर पर खाना पकाने से बचते हैं और रेस्तरां, फूड कोर्ट या ऑफिस में जाकर जंक फूड खा लेते हैं। ऐसा ना करें। आप अपने काम के बीच में अपने स्‍वास्‍थ्‍य को न लाएं। खराब जीवनशैली और अभ्‍यास की कमी के साथ जंक फूड का अधिक मात्रा में सेवन करना मोटापे का कारण भी बन सकता है, जो बदले में टाइप 2 मधुमेह का कारण बन सकता है।

जंक फूड खाना छोड़ना आखिर क्यों है मुश्किल, जानें क्या कहती है स्टडी

प्रजनने क्षमता को करे प्रभावित

गलत जीवनशैली और गलत खान-पान आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन (junk food effects in hindi) भी इस समस्‍या को बढ़ा सकता है। एक अध्‍ययन के अनुसार, प्रसंस्‍कृत भोजन में थैलेट्स (Phthalates) शामिल होता है। यह ऐसे पदार्थ हैं, जो शरीर में काम कर रहे हार्मोन को प्रभावित कर सकते हैं। इन रसायनों के उच्‍च स्‍तर में सेवन करने से जन्‍म दोष सहित प्रजनन संबंधी अन्‍य समस्‍याओं के बढ़ने का खतरा रहता है।

हृदय रोग के होने का डर

बैड कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर से हृदय रोग अधिक होने की संभावना बढ़ जाती है। यह दोनों ही समस्याएं फास्ट फूड के सेवन (junk food effects in hindi) से होती हैं, क्योंकि शरीर में बैड फैट जमने से कोलेस्ट्रॉल और सोडियम से भरपूर होने में उच्च रक्तचाप जैसी परेशानियां होती हैं।

ये हैं वो टिप्स जो आपको जंक फूड खाने की आदत से दिलाएंगे छुटकारा

अवसाद और तनाव बढ़ाए 

आजकल बच्चे और युवा स्कूल-कॉलेज में हेल्दी फूड की जगह सिर्फ जंक फूड खाने के लिए खरीदते हैं, जो उनमें अधिक थकान और तनाव का कारण बनते हैं। दरअसल, जंक फूड में कोई पोषक तत्व नहीं होता है, बल्कि हार्मोन के संतुलन को बिगाड़ने वाले तत्व होते हैं, जिससे सोचने-समझने की क्षमता, अवसाद और डिप्रेशन की समस्या बढ़ सकती है।