Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Hearth Health Ke Liye Kya Khaye: आपको इंटरनेट पर कई भ्रामक जानकारियां मिल जाएंगी, जो आपको दिल को हेल्दी रखने के लिए अलग-अलग तरीकों के बारे में बताते हैं। लेकिन यह कितना सच और कितना झूठ यह कोई डॉक्टर या इस पर की गई स्टडी ही बता सकती है। जैसे कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने अपनी एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें उन्होंने दिल के लिए हेल्दी फूड्स के बारे में बताया है। हम इस आर्टिकल में सिर्फ खाने की चीजों के बारे में नहीं बताने वाले हैं।
जी हां, इस लेख में आप जानेंगे कि क्या खाने के साथ क्या न खाना भी हार्ट के लिए हेल्दी होता है। यह वो जरूरी बातें हैं जो आपके लिए जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि आजकल लोगों का जिस तरह लाइफस्टाइल हो गया है, सभी में दिल से जुड़ी बीमारियों को खतरा बढ़ रहा है। यहां तक कि हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। तो आइए बिना देर किए हम अपने दिल को हेल्दी रखने के अभियान से जुड़ जाते हैं और इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट में बताया गया है कि पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, कोलार्ड ग्रीन्स, केल, पत्ता गोभी), ब्रोकोली और गाजर जैसी सब्जियां हार्ट हेल्थ के लिए अच्छी होती हैं। इसके अलावा और भी फूड्स हैं जो दिल के लिए अच्छे हैं जैसे-
रिपोर्ट में हार्ट फ्रेंडली प्रोटीन रिच फूड्स की लिस्ट दी गई है, जो इस प्रकार है-
हेल्थ रिपोर्ट में गुड फैट यानी कि मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट से रिच फूड्स के बारे में बताया है। जैसे-
रिपोर्ट्स के अनुसार '14 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों और बच्चों को 2,300 मिलीग्राम से कम सोडियम का सेवन करना चाहिए प्रतिदिन। 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को उनकी लिंग और आयु के आधार पर प्रतिदिन और भी कम सोडियम का सेवन करने की आवश्यकता हो सकती है। वहीं अगर अगर किसी को हाई बीपी की समस्या है तो आपको सोडियम की मात्रा और भी कम करनी पड़ सकती है।
सैचुरेटेड फैट जिसे बैड फैट भी कहा जाता है, यह जानवरों से आता है। जैसे बटर, चीज और फैटी मीट। और अगर ले भी रहे हैं तो इसकी भी मात्रा है। ये आपकी दैनिक कैलोरी का 10% से कम होनी चाहिए।
और भी कई चीजें हैं जिन्हें हार्ट हेल्थ के लिए किसी को भी नहीं खाना चाहिए, जैसे शुगर, अल्कोहल, स्वीट ड्रिंक आदि। अगर आप हेल्दी खाते हैं और इन अनहेल्दी चीजों से दूर रहते हैं तो दिल के स्वास्थ्य को बेहतर होने से कोई नहीं रोक सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
कमजोर दिल के लक्षणों में थकान, सांस फूलना (खासकर मेहनत करने पर), पैरों और टखनों में सूजन, सीने में दर्द या बेचैनी, और धड़कन का तेज या अनियमित होना शामिल हैं।
हार्ट पेशेंट को हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना चाहिए। हेल्दी डाइट लें और रेगुलर एक्सरसाइज जरूर करें। हार्ट की रेगुलर चेकअप जरूर कराएं।
हार्ट को हमेशा हेल्दी रखने के लिए नमक का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। आपको धूम्रपान और शराब से भी पूरी तरह परहेज करना चाहिए।
हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। आप फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।