Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
अगर आप फिट रहने या फिर वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं तो आपके मन में सबसे पहला ख्याल हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने का आता होगा। पोषक तत्वों से भरपूर और हल्की होने के साथ-साथ हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर को बिना अधिक कैलोरी दिए आपका पेट फुल रखने का शानदार तरीका है। लेकिन यह कहां तक सच है? क्या सभी प्रकार का सलाद हेल्दी होता है? अगर आप सोचते हैं कि हां तो आपको बता दें कि हरगिज नहीं। डॉ अलका विजयन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर हरी पत्तेदार सब्जियों से जुड़े कुछ मिथ की सच्चाई सबके सामने रखी हैं, जिसका सटीक विवरण हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये मिथ।
सत्यः फाइबर से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियोंको पचाते वक्त आपकी आंतों पर काफी दबाव पड़ता है और अगर आप इन्हें ठीक से चबा भी लेते हैं तो भी इन्हें पचने में काफी समय लगता है, जिसके कारण आपको ज्यादा भूख नहीं लगती हैं और आपका पेट ठीक रहता है।
सत्य: हरी पत्तेदार सब्जियों के सलाद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और यह वात (शरीर में सूखापन) को बढ़ा सकते हैं, जिससे सूजन, शरीर में दर्द, पेट फूलने और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सत्यः रात का आपका खाना दिन का सबसे हल्का भोजन होना चाहिए। कच्चा सलाद खाने से आपकी आंत पर दबाव पड़ता है और आपके पाचन तंत्र को उसे पचाने के लिए अतिरिक्त मेहनत भी करनी पड़ती है। इस प्रकार, रात के खाने में सिर्फ सलाद खाने से बचें।
सत्यः जैसे रात के वक्त सिर्फ सलाद खाने से वात दोष बढ़ता है ठीक उसी तरह हाई फाइबर फूड के सेवन से बाल पतले हो जाते हैं और कुछ मामलों में बहुत तेजी से बाल झड़ते हैं।
सत्यः जब आप शुरू में सलाद का सेवन करना शुरू करते हैं, तो भले ही वजन घटाने में मदद करता हो लेकिन जब आप इनका रोजाना सेवन शुरू करते हैं तो इससे आंत में सूखापन आ सकता है, जिससे कब्ज की समस्या हो सकती है।