Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

काजू खाने से सेहत को होता है नुकसान, जानिए इस दावे की पूरी सच्चाई

Myths about Cashew : क्या काजू खाना सेहत के लिए हेल्दी है या इसे खाने से सेहत को कोई नुकसान होता है। काजू को लेकर आम लोगों में कई तरह के मिथक देखने को मिलते हैं, आज हम आपके ऐसे ही कुछ मिथकों से पर्दा उठाने वाले हैं।

काजू खाने से सेहत को होता है नुकसान, जानिए इस दावे की पूरी सच्चाई
काजू से जुडे कुछ सामान्य मिथक

Written by intern23.seo |Updated : October 16, 2023 7:31 AM IST

Myths about Cashews Nuts:  ड्राई-फ्रूट्स का जिक्र आते ही लोगों की जुबां पर काजू का नाम न हो ऐसा नहीं हो सकता है। सबसे स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स में एक काजू का प्रयोग जगह-जगह पर अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। काजू का प्रयोग कहीं मिठाई में तो कहीं मसालेदार स्नैक्स तैयार करने में किया जाता है। काजू से बनी काजू बर्फी खाना भले किसे पसंद नहीं होता है, वहीं रोस्टेड काजू भी खाने में सबको खूब पसंद आते हैं। लेकिन काजू को लेकर समाज में कई तरह की गलत धारणाएं प्रचलित हैं। बहुत से लोग काजू को सेहत के लिए हेल्दी तो कुछ लोग काजू को सेहत के लिए नुकसानदायक भी मानते हैं। यदि आप भी काजू खाने के शौकीन हैं तो आज हम ऐसे ही कुछ मिथकों से पर्दा हटाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं काजू से जुड़ी कुछ गलत धारणाएं और उनका सच। (myths and facts about eating cashew nuts)

क्या वजन बढ़ाता है काजू? (Is cashew flattening?)

आम लोगों में एक धारणा बनी हुई है कि काजू खाने से वजन बढ़ता है जो पूरी तरह से गलत है। काजू हमारे वजन को बढ़ाता नहीं बल्कि हमारे वेट को कंट्रोल करता है। काजू में भरपूर मात्रा में गुड़ फैट पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बेहद अच्छा रहता है। काजू का सेवन करने से हमें लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जिससे हम ओवरईटिंग से बचते हैं। वजन को नियंत्रित करने के लिए हमें 4-5 काजू नियमित रूप से खाने चाहिए।

क्या काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

काजू हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाता है इस अवधारणा को समझना बेहद जरूरी है। क्योंकि काजू हमें पौधे से प्राप्त होता है और किसी भी प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है कोलेस्ट्रॉल केवल जानवर यानी एनीमल बेस्ड प्रोडक्ट में ही मिलता है। काजू में मिलने वाला फाइटोस्टेरॉल अपनी यौगिक संरचना के कारण कोलेस्ट्रॉल जैसा ही प्रतीत होता है। लेकिन अधिक मात्रा में काजू का सेवन करने से आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए काजू का प्रयोग कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।

Also Read

More News

क्या काजू ब्लड शुगर को बढ़ाता है?

डायबिटीज के मरीज अक्सर काजू खाने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज के रोगियों के लिए काजू खाना न केवल सेफ हैं बल्कि लाभकारी है। एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर काजू में सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत कम होती है। टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों को काजू खाने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती है। नियमित रूप से काजू खाने से हमारा ब्लड ग्लूकोज लेवल कम होता है जिससे हमारा ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल बना रहता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नोट-हालांकि हर दूसरे व्यक्ति का शरीर एक-दूसरे से अलग होता है जिस कारण सभी के शरीर पर खाने का प्रभाव भी अलग-अलग हो सकता है। यदि आपको ड्राई-फ्रूट्स को लेकर किसी भी तरह की एलर्जी है तो निश्चित ही काजू का सेवन करने से बचना चाहिए।

About the Author

... Read More