Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Benefits of mustard oil in hindi: सरसों के तेल या मस्टर्ड ऑयल (mustard oil) एक ऐसा एडिबल ऑयल है जिसे भारत में पारम्परिक तरीके से कूकिंग में इस्तेमाल किया जाता रहा है। खासकर सर्दियों में इस्तेमाल काफी अधिक किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सरसों का तेल दिल की बीमारी होने के खतरे (Risk of cardiovascular diseases) को काफी हद तक कम करता है? इतना ही नहीं यह आवश्यक फैटी एसिड (Essential fatty acids) के अनुपात को भी संतुलित करता है। कुछ स्टडीज के अनुसार, सरसों तेल का प्रयोग दिल की बीमारी के जोखिम को लगभग 70 प्रतिशत तक कम कर सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, भारतीय सरसों के तेल में कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। जानें, सरसों तेल के अन्य फायदों (mustard oil benefits) के बारे में यहां। (Health benefits of mustard oil in hindi)

हेल्दी कहा जाने वाले सरसों के तेल में ढेर सारे विटामिन्स, मिनरल्स और बीटा कैरोटीन पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन (Iron) और फैटी एसिड भी होता है इसलिए सरसों के तेल को बालों के लिए अच्छा माना जाता है। ये रूखे, दो मुंहे, डैंड्रफ, समय से पहले बालों का सफेद होना, बालों का पतला होना और बालों का गिरना आदि सभी समस्याओं से आपको दूर रखेगा। (Mustard oil benefits for hair in Hindi)
सरसों के तेल में विटामिन ई (Vitamin E) की मात्रा काफी अधिक होती है जो हानिकारक यूवी किरणों और पर्यावरण विषाक्त पदार्थों से आपकी त्वचा की रक्षा करती है। बाहर जाने से पहले थोड़ी मात्रा में इस तेल से त्वचा पर मालिश करें। यह आपको फायदा जरूर पहुंचाएगा। इसे लगाने के बाद आपको किसी बॉडी लोशन की जरूरत नहीं पड़ेगी।(Mustard oil for massage)
सरसों का तेल स्किन के लिए फायदेमंद है। इसके पोषक तत्वों से त्वचा को पोषण मिलता है और त्वचा में चमक आती है। इसके अलावा सरसों का तेल होठ फटने पर भी ठीक करता है। अगर आप के होठ फट रहे हैं तो रात को सोने से पहले दो बूंद सरसों का तेल नाभि में लगाएं, सुबह तक होठ मुलायम हो जाएंगे। (Mustard oil for belly button)
सरसों के तेल में मैग्नीशियम और सेलेनियम की मात्रा भरपूर होती है इसलिए ये अस्थमा के रोगियों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपचार है। अस्थमा के दौरे में सरसों के तेल से छाती में मालिश करने पर आराम मिलता है। (Mustard Oil for asthma patients)
जिन लोगों को अक्सर कान में दर्द की शिकायत रहती है या जब कभी अचानक कान में दर्द उठता है तो उस स्थिति के लिए सरसों का तेल बहुत फायदेमंद साबित हुआ है। दर्द के वक्त इसे कान में डालने से तुरंत राहत मिलती है। इसके अलावा सरसों के तेल में लहसुन डाल कर गर्म कर के भी कान में डाला जा सकता है।
सरसों तेल स्किन के लिए है फायदेमंद, जानें कौन-कौन से हैं फायदे