... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 8, 2019 2:45 PM IST
शायद आपको पता नहीं कि दही की तासीर गर्म मानी गई है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए दही सबसे उत्तम आहार है। © Shutterstock
गर्मियों में तो लोग दही और रायता जरूर खाते हैं पर मौसम बदलते ही उनकी प्राथमिकताएं और पसंद बदलने लगती हैं। कुछ लोग सर्दी लगने के डर से सर्दियों के मौसम में दही खाना बंद कर देते हैं। पर शायद आपको पता नहीं कि दही की तासीर गर्म मानी गई है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए दही सबसे उत्तम आहार है। जबकि रायता दही का ही स्वादिष्ट विकल्प है। जो स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ देता है। आइए जानते हैं आहार में रायता शामिल करने के लाभ।
यह भी पढ़ें - अपच, गैस या कब्ज, जैसी समस्याओं से हैं परेशान? आयुर्वेदिक नुस्खों से करें इनका इलाज
नहीं बढ़ता वजन - जो महिलायें चाहती हैं कि उनका वजन और अधिक न बढ़े वे रायते का सेवन जरूर करें। आपको बता दें कि रायते में वसा तथा कैलोरी की कम मात्रा होती है। इस कारण इसका सेवन करने से आपका वजन नहीं बढ़ता है। इसके अलावा यह आपके पेट को ठंडा भी रखता है तथा पेट में गर्मी से होने वाली समस्याओं से भी आपको बचाता है।
यह भी पढ़ें - हरी मटर के मौसम में जान लें इसे खाने के फायदे
दांत और हड्डियां होती हैं मजबूत - रायते में कैल्शियम तथा प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों चीजें हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होती हैं। यदि आप रायते का सेवन करती हैं तो आपके शरीर की हड्डियां तथा दांत मजबूत होने जाते हैं।
यह भी पढ़ें - ईवनिंग टाइम का स्वाद बढ़ा देगा आलू से बना ये हेल्दी स्नैक्स
पाचन तंत्र होगा मजबूत - गर्मी के मौसम में हम सभी का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। यदि हम रायते का सेवन करते हैं तो हमारा पाचन तंत्र मजबूत बनता है तथा हमारी भूख भी बढ़ती है। यह हमारे शरीर में आसानी से पच जाता है तथा हमारी भूख को भी बढ़ाता है।