Summer Fruits: गर्मियों में जरूर खाएं Vitamin C वाले फल, जानिए किस फल में है सबसे ज्यादा विटामिन सी

कुछ फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं और यह ज्यादातर खट्टे फल होते हैं। आइए जानते हैं कौन कौन से हैं यह फल और इससे क्या लाभ मिलते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 23, 2023 7:20 PM IST

विटामिन सी शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक होता है। विटामिन सी कई सारी चीजों में होता है और इसका मुख्य स्रोत फल होते हैं। इसके सारे लाभ प्राप्त करने के लिए विटामिन सी का सेवन रोजाना करना चाहिए। खासतौर पर गर्मी के मौसम में विटामिन सी वाले अधिकतर फल बाजार में आसानी से उपलब्ध होते हैं। विटामिन सी आंवला, संतरे और आम जैसे खट्टे फलों में पाया जाता है। कुछ फल ऐसे भी हैं जिनमें विटामिन सी ही नहीं बल्कि और भी शरीर के लिए फायदेमंद काफी सारे पौष्टिक तत्व जैसे अलग अलग विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों के रिस्क से बचाते हैं। आइए जानते हैं कौन कौन से फलों में विटामिन सी पाया जाता है।

विटामिन सी युक्त फलों की सूची - (Vitamin C Rich Fruits List In Hindi)

आम

आम में विटामिन सी के साथ साथ बीटा कैरोटिन, एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। आम में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण भी मौजूद होते हैं। फल में जितना ज्यादा खट्टापन होता है उसमें उतना ज्यादा अधिक विटामिन सी पाया जाता है इसलिए अगर कच्चा आम यानी हरा आम अगर आप खाते हैं तो ज्यादा विटामिन सी प्राप्त होता है।

अनानास

अनानास में विटामिन सी तो मौजूद होता ही है साथ में इसमें मैंगनीज भी मौजूद होता है जिसे एक काफी महत्त्वपूर्ण मिनरल माना जाता है। अनानास का सेवन करने से आपको बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं और इन्हें प्राप्त करने के लिए इसका सेवन रोजाना करना चाहिए। इसका खट्टा मीठा स्वाद भी बहुत अच्छा होता है।

अमरूद

अगर आपको अमरूद पसंद है तो आपको पता होगा की अमरूद में काफी सारे पौष्टिक तत्व होते हैं और यह शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है। अमरूद में विटामिन सी पाया जाता है। यह फल इसके इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। अमरूद का सेवन करने से आपको कैंसर का रिस्क भी काफी कम हो सकता है।

कीवी

कीवी में कई सारे विटामिन पाए जाते हैं। यह विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत होता है। कीवी ब्लड प्रेशर को नियमित करने में भी लाभदायक माना जाता है। इस प्रकार यह दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क कम करने और खास कर स्ट्रोक आदि का रिस्क कम करने में बहुत ही लाभदायक माना जाता है।

पपीता

पपीता को वैसे तो इसमें मौजूद हाई फाइबर के लिए जाना जाता है। पपीते में बहुत सारे शरीर के लिए लाभदायक होने वाले विटामिन भी पाए जाते हैं जैसे विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है इसलिए इसका सेवन बीमारी में भी किया जा सकता है।

स्ट्रॉबेरी

गर्मियों के मौसम में जब ताजी ताजी स्ट्रॉबेरी खाने को मिलते हैं तो बहुत अच्छा और रिफ्रेश महसूस होता है। स्ट्रॉबेरी का सेवन करना शरीर के लिए भी लाभदायक होता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। स्ट्रॉबेरी को शरीर तक विटामिन और फाइबर पहुंचाने का एक अच्छा स्रोत माना जाता है।

निष्कर्ष: यह सारे फल आपको गर्मी के मौसम में अंदर से ठंडा भी करते हैं और यह खाने में तो स्वाद होते ही हैं। इससे मिलने वाले पौष्टिक तत्व तो सोने पर सुहागे का काम करते हैं इसलिए अगर संभव हो तो रोजाना इनमें से सीमित मात्रा में किसी न किसी एक फल का सेवन तो जरूर करना चाहिए।