... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : April 13, 2019 2:21 PM IST
खरबूजे में शर्करा के साथ-साथ प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, लोहा, कैलोरी और विटामिन ए, विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसलिए इसे गर्मियों का बेहद हेल्दी फ्रूट माना जाता है। © Shutterstock.
कहावत में भले ही खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदले पर असल में खरबूजा इतना हेल्दी फ्रूट है कि यह आपकी रंगत ही नहीं सेहत भी बदल देता है। गर्मियों का यह खास फल आपकी बॉडी को हाडड्रेट रखने के साथ ही आपके चेहरे का ग्लो भी बढ़ाता है। साथ ही यह कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी आपको प्रदान करता है। आइए जानते हैं क्या हैं खरबूजा खाने के फायदे।
यह भी पढ़ें - वेट लॉस रेसिपी : बॉडी डिटॉक्स कर वजन कम करता है जलजीरा, जानें इसकी रेसिपी और फायदे
खरबूजे में मौजूद पोषक तत्व
गर्मियों के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खरबूजा एक उत्तम फल है। पका हुआ खरबूजा हलके पीले-भूरे रंग का होता है और गर्मियों के मौसम में अधिक मिलता है। खरबूजे में शर्करा के साथ-साथ प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, लोहा, कैलोरी और विटामिन ए, विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसलिए इसे गर्मियों का बेहद हेल्दी फ्रूट माना जाता है।
यह भी पढ़ेें – हीटस्ट्रोक : बचना है तो इस तरह मेंटेन रखें शरीर का कूलिंग सिस्टम
रंगत निखारता है खरबूजा
खरबूजा कोलिन और विटामिन बी का भी एक अच्छा जरिया है, जो आपकी त्वचा को हमेशा सजीव व चमकदार बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इस में उपस्थित उच्च जल सामग्री आपकी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करती है। खरबूजे में पाया जाने वाला विटामिन के और ई आपकी त्वचा को हमेशा स्वस्थ, चमकदार और सजीव बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें – हेल्दी स्नैक्स है आलू और मूंगफली की चाट, इस तरह करें तैयार
सेहत रहती है दुरुस्त
खरबूजे में आवश्यक आहार फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जो उचित आंत्र कार्यों को नियंत्रित करने में सहायक होती है। आपके पाचन प्रणाली में कोलोरेक्टल कैंसर के खतरे को कम करने में यह बहुत सहायक होता है क्योंकि यह आपके पाचन प्रणाली में भोजन का एक अच्छा और सुगम प्रवाह सुनिश्चित करता है। आपके पाचन प्रणाली को स्वस्थ बनाने वाली आंतों के कार्यों को नियंत्रित करने में यह अमृत तुल्य फल बहुत मदद करता है इसलिए खरबूजा आपके पेट व पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद आहार है।
यह भी पढ़ें – जानिए इस मौसम में क्यों जरूरी है दही का सेवन
बालों के लिए है गुणकारी
खरबूजे में उचित मात्रा में इनोसिटॉल होता है। नींबू के अतिरिक्त यह विटामिन अधिकतर खट्टे स्वाद वाले फलों में पाया जाता है। विटामिन बी का ही एक रूप यह इनोसिटॉल है जो कि झड़ते बालों को रोकने और बालों के नियमित वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए अति आवश्यक तत्व है। अगर आप प्रतिदिन अपने बालों के झड़ने से परेशान हो चुके हैं, तो इस फल का नियमित सेवन आपके बालों की उचित देखभाल व वृद्धि में सहायता कर सकता है।
वेट लॉस में है सहायक
उच्च फाइबर और कम कैलोरी युक्त यह फल खरबूजा आपके वजन को कम करने में बहुत मदद करता है। उच्च फाइबर युक्त इस फल के सेवन से आपको काफी समय तक भूख नहीं लगती है क्योंकि यह फाइबर आपके पेट को छोड़कर पाचन प्रणाली में प्रवेश करने के लिए बहुत समय लगाते हैं और धीरे-धीरे होने वाली यह पाचन क्रिया आपको अधिक खाने से रोकने में मदद करती है इसलिए आप अपने कैलोरी सेवन को नियंत्रण में रखकर ढेर सारे खरबूजे खा सकते हैं। इसका उच्च फाइबर वजन कम करने में लाभप्रद होता है।
मेंटल हेल्थ के लिए भी लाभदायक
खरबूजे में पाया जाने वाला सुपरऑक्साइड डिसूटासेज नामक तत्व आपके तनाव से लड़कर रक्तचाप को कम करने और तंत्रिकाओं को आराम दिलाने में मदद करता है और ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण होने वाली सेल्यूलर मौत को रोकता है। खरबूजे के सेवन से आप खुद को अधिक तनावमुक्तट महसूस करते हैं। इसमें उपस्थित पोटेशियम की प्रचुर मात्रा आपके दिल की धड़कन को सामान्य करती है और मस्तिष्क को ऑक्सीजन की उचित आपूर्ति करती है।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है
खरबूजे में बीटाकैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों की दृष्टि को स्वस्थ बनाए रखने में बहुत मदद करता है। बीटा कैरोटीन शरीर द्वारा अवशोषित करने पर विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है जो कि आपके आंखों की दृष्टि के सुधार करने में और आंखों में होने वाले मोतियाबिंद को रोकने में सहायक होता है, तो अब आप चश्मा या लेंस पहनना भूल जाइए, जब आप एक अच्छी दृष्टि प्राकृतिक रूप से पा सकते हैं।
एंटी कैंसर फूड है खरबूजा
कैंसर के विकास का मुख्य कारण हमारे शरीर में पाए जाने वाले हानिकारक मुक्त कण होते हैं क्योंकि वे शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं पर आक्रमण करते रहते हैं। खरबूजे में पाई जाने वाली उच्च सामग्री विटामिन सी और बीटा कैरोटीन हमारे शरीर में उपस्थित मुक्त कणों से प्रभावकारी ढंग से लड़ता है।
प्रेगनेंसी में भी है फायदेमंद
ऐसी महिलाएं जो पहले से ही गर्भवती हैं या गर्भवती होने की कोशिश कर रही हैं प्रायः उन्हें विशेष रूप से फोलिक एसिड देने की राय दी जाती है। खरबूजे में मौजूद फोलेट सामग्री विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं में नए कोशिकाओं के पुनर्निर्माण, उत्पादन और देखभाल में सहायता करती है और यह भ्रूण में होने वाले ट्यूब विकारों को रोकने में भी मदद करती है इसलिए खरबूजा गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी और अमृत के समान है।