
Also Read
मशरूम की सब्जी कब करती है नुकसान. जहरीला मशरूम कैसे पहचानें ?
मशरूम की सब्जी (Mushroom Vegetable) सेहत के लिए अच्छा होती है. मशरूम में विटामिन डी, कैल्शियम, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं. मशरूम की सब्जी खाने का शौक भी बहुत लोगों को होता है. अगर आप भी मशरूम की सब्जी पसंद करते हैं, तो मशरूम खाने के फायदे नुकसान के बारे में जरूर जानते रहें. क्योंकि कभी-कभी आप मशरूम की सब्जी जहरीले मशरूम (Poisonous Mushrooms) से बना सकते हैं. विश्वभर में मशरूम की 14 हजार से अधिक प्रजातियां हैं. अगर खाने लायक मशरूम की बात करें तो लगभग 3 हजार प्रजातियां ही खाने के लायक होती हैं.
अभी तक के मामलों में लगभग 30 ऐसी प्रजातियां हैं जो जहरीली होती है. कई बार हम खबरों में पढ़ते हैं कि मशरूम की सब्जी खाने से लोगों की मौत हो जाती है. इसका मुख्य कारण यही होता है, कि जहरीले मशरूम का सेवन कर लिया जाता है.
जो मशरूम खाने योग्य होते हैं उनसे किसी तरह का डर नहीं होता है. किंग बोलीट, पाइन मशरूम, गुच्छी मशरूम, सीप मशरूम, सल्फर शेल्फ मशरूम इत्यादि सबसे ज्यादा खाये जाने वाने मशरूम हैं. इन मशरूम के प्रकार को आप कभी भी कहीं भी खा सकते हैं.
ज्यादातर जहरीला मशरूम जंगलों में पाये जाते हैं. जंगली मशरूम को खाने से बचें. जहरीला मशरूम पहचानने के लिए कुछ आसान से लक्षण ध्यान में रखें. जैसे - जो मशरूम छतरी जैसा हो उसे नहीं खाना चाहिए.
जहरीला मशरूम के तने में सफेद छल्ले भी बने होते हैं. जहरीला मशरूम में धब्बे भी बहुत ज्यादा होते हैं. अगर आपके पास बहुत पुराना मशरूम हो तो उसका सेवन न करें. जहरीला मशरूम के तौर पर अमानिता प्रजाति सबसे ज्यादा जानी जाती है. अमानिता मशरूम जहरीला मशरूम माना जाता है. इसके सेवन से जान भी जा सकती है.
कई बार हम जहरीला मशरूम खा लेते हैं और पता नहीं होता है. मशरूम खाने के बाद अगर उल्टी, पेट में दर्द, पेट में ऐंठन और बार-बार दस्त की समस्या हो रही है. तो इसे जहरीला मशरूम के लक्षण के तौर पर देखना चाहिए.
अगर मशरूम खाने के बाद ऐसे लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर्स से परामर्श जरूर करें. मशरूम की सब्जी बनाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें की मशरूम कच्चे न हों. मशरूम की सब्जी सफाई के साथ बनाएं. मशरूम को अच्छी तरह से साफ करके ही पकाएं.
अच्छे व सही प्रजाति के मशरूम खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं. मशरूम के फायदे शरीर को सही से मिलें इसके लिए सही प्रजाति का चुनाव महत्वपूर्ण होता है.
मशरूम की सब्जी बनाने का सही तरीका.
मशरूम खाने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है.