• हिंदी

Mung Beans Benefits: हरी मूंग है बेहतरीन वेट लॉस फूड, जानें साबुत मूंग खाने के हेल्दी फायदे

Mung Beans Benefits: हरी मूंग है बेहतरीन वेट लॉस फूड, जानें साबुत मूंग खाने के हेल्दी फायदे
साबुत मूंग का सेवन करने के फायदे।

Green Gram benefits: साबुत मूंग में, पोषक तत्वों की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो, हेल्थ को सुधारने के साथ कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से जुड़ें लक्षणों को भी कम करती है। इससे, वेट लॉस होता है और ब्लड शुगर लेवल्स को भी कंट्रोल में रखना आसान होता है।

Written by Sadhna Tiwari |Published : February 18, 2020 6:40 PM IST

Mung Beans Benefits: मूंग की दाल (Mung dal) की तरह साबुत मूंग (Mung Beans Benefits) भी हेल्दी बेनिफिट्स के चलते खास मानी जाती है। इसमें,  पोषक तत्वों की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो, हेल्थ को सुधारने के साथ कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से जुड़ें लक्षणों को भी कम करती है। इससे,  वेट लॉस होता है और ब्लड शुगर लेवल्स को भी कंट्रोल में रखना आसान होता है। (Mung Beans Benefits in hindi)

Healthy Recipe: मूंग दाल से बना हुम्मोस है एक हेल्दी डिप,शिल्पा शेट्टी ने शेयर की रेसिपी

साबुत मूंग है सेहत का खज़ाना, खाएंगे तो होगा ये फायदे (Mung Beans Benefits):

वेट लॉस :

वजन कम करने में मदद करती है मूंग। जी हां,  मूंग के हरे दाने (Green Gram benefits) वजन कम करने में मदद करते हैं।  दरअसल,  मूंग की दाल और हरी मूंग के सेवन से ऐसे हार्मोन्स एक्टिव होते हैं।  जो,  पेट भरने का अहसास कराते हैं। इससे, शरीर की मेटाबॉलिक रेट बढ़ती है। इस तरीके से वेट लॉस के लिए मददगार साबित होता है।

Also Read

More News

Healthy Winter Recipe: क्या बच्चे करते हैं तुरई खाने से आनाकानी, उन्हें खिलाएं तुरई वाली मूंग दाल

हेल्दी हार्ट :

मूंग  (Mung Beans Benefits) में पोटैशियम और आयरन जैसे तत्व होते हैं। इससे, ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कम होता है और मसल्स क्रैम्प जैसी परेशानियां भी कंट्रोल होती है। हार्टबीट को नियमित और संतुलित रखने के लिए भी मूंग मदद करता है। यह पचने में आसान होती है इसीलिए हायपरटेंशन के मरीज़ों के लिए यह फायदेमंद है। ब्लड प्रेशर कम होने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। जिससे, दिल हेल्दी रहता है। (Food for Heart Health)

Healthy Winter Recipe: एंटीऑक्सिडेंट्स और प्रोटीन से भरपूर हेल्दी रेसिपी है-डुबुक की दाल

ब्लड शुगर लेवल करे कंट्रोल:

हरी मूंग (Mung Beans Benefits) एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है। इसका मतलब है कि मूंग खाने से शरीर में इंसुलिन, ब्लड शुगर (Blood Sugar Level) और फैट लेवल कम होता है। इससे, डायबिटीज़ मैनेजमेंट में मदद होती है।

Eating Healthy: आलिया को पसंद है खाना ‘दाल-चावल’ और खिचड़ी, जानें घर का बना भोजन खाने के फायदे

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाए:

इसमें, आयरन की मात्रा अधिक होती है। आयरन की मौजूदगी से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण तेज़ होता है। इससे, एनिमिया और कमज़ोरी जैसी परेशानियां कम होती हैं। जो, ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारने में मदद होती है। (Blood Sugar Level)