
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 22, 2018 12:29 PM IST
मुनक्का शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी और एनीमिया की समस्या दूर होती है। इसमें मौजूद आयरन रक्त में हिमोग्लोबीन का स्तर बढ़ाता है। यह स्वाद में मीठा और हल्का, सुपाच्य और नर्म होता है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए एक दिन में 5 से ज्यादा मुनक्का न खाएं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे आप कई रोगों से बचे रहते हैं। जानिए मुनक्का खाने से शरीर को और क्या-क्या फायदे होते हैं।
हड्डियां होती हैं मजबूत
मुनक्के में मौजूद कैल्शियम की भरपूर मात्रा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। मुनक्के के नियमित सेवन से गठिया जैसी बीमारियां दूर होती हैं। यदि आपके हड्डियों में दर्द रहता है, तो मुनक्के को नियमित आहार में शामिल करना चाहिए।
पढ़ें: आलू थोड़ा कम ही खाएं, हो सकते हैं ये 4 नुकसान
पाचन क्रिया होती है दुरुस्त
मुनक्के का नियमित सेवन पेट के लिए अच्छा माना गया है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा फाइबर विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट उत्पादों को आंतों से निकालने और आंतों की सफाई करने में मदद करता है।
पढ़ें: छुहारे के इन सात फायदों के बारे में जानते हैं आप ?
नहीं होती हैं दिल की बीमारियां
प्रतिदिन मुनक्के का पानी पीने से दिल स्वस्थ रहता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हार्ट अटैक की बीमारियों से बचाने में इफेक्टिव है। इसके पानी के साथ लहसुन की दो कलियां चबाने से ब्लड प्रेशर भी सामान्य रहता है।
मुनक्का खाने के हेल्दी तरीके
1 कब्ज की समस्या रहती है, तो रात को 5 मुनक्का में लहसुन की एक कली मिलाकर खाएं।
2 मुनक्का में शहद मिलाकर खाना फायदेमंद है।
3 इसे दूध में उबालकर खाएं, लाभ होगा।
4 मुनक्का में सौंफ और अजवायन मिलाकर खाना भी लाभदायक है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.