बरसात के मौसम का मतलब सभी के लिए अलग-अलग है। कुछ इसे मस्ती का मौसम मानते हैं तो कुछ ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटीज़ में हिस्सा लेना पसंद करते हैं। तो कुछ के लिए यह स्वादिष्ट चीज़ें खाने-पीने का वक्त बन जाता है।
लेकिन ऐसे मौसम में आपको हेल्दी रहने और बीमारियों से बचने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। ध्यान रहे कि खान-पान से जुड़ी ग़लतियां आप ना करें बरसात के दौरान-
बारिश में चाय-पकौड़े खाना हम सबको पसंद आता है लेकिन ऐसा खाना खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां पैदा हो सकती हैं।
बरसात के मौसम में भी आम की कई वेरायटी मिलती हैं। लेकिन बरसात में ज़्यादा रसीले और बहुत मीठे फल खाने से फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
रसीले फल खाना बरसात में आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। ये जल्दी ख़राब होतें और इनसे फूड पॉयजनिंग होने का भी खतरा रहता है।
दूध और दूध से बनी चीजों में चीज़ खाने से बचें, हां दही और छाछ या मट्ठा पी सकते हैं। इसमें पानी की मात्रा भी ज़्यादा होती है और इनके प्रोबायोटिक इन्हें पचने में आसान बनाते हैं।
आपने भी देखा होगा कि घर के बड़े बुजुर्ग बरसात में हरी-पत्तेदार सब्जियां खाने से बचने की सलाह देते हैं। यह काफी हद तक सही भी होता है, क्योंकि इस मौसम में पालक, बंदगोभी, और फूलगोभी में धूल, मिट्टी और कीचड़ भरा हुआ रहता है जिन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है और इन्हें खाने से कई बीमारियों का खतरा पैदा होता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.