Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Right time to take multivitamins: रोजमर्रा के भोजन से मिलनेवाले पोषक तत्व हमारे शरीर का पोषण होता है। लेकिन, कई बार खाना खाने के बाद भी लोगों को जरूरी विटामिंस , मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व प्राप्त नहीं हो पाते। ऐसे में उन्हें मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह भी दी जाती है। ये सप्लीमेंट्स आमतौर पर गोलियों या टैबलेट्स, सिरप या पाउडर के तैर पर दिए जाते हैं और इनका सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार किया जाता है। लेकिन, मल्टीविटामिंस को लेकर लोगों के मन में बहुत से सवाल और भ्रम भी रहते हैं। जैसे इनका सेवन खाने के साथ करना चाहिए, खाने से पहले या बाद में। ऐसे ही कुछ कॉमन सवालों के जवाब पढ़ें यहां।
लगातार थकान और कमजोरी महसूस होने, हड्डियों में दर्द, मेटाबॉलिज्म कमजोर होने, अचानक से वजन कम होना, मेटाबॉलिक डिसॉर्डर्स और स्किन में होने वाले बदलाव शरीर में अलग-अलग पोषक तत्वों की कमी दर्शाते हैं। जब किसी व्यक्ति को किसी एक तरह की या अलग-अलग तरह की परेशानियां बढ़ जाती हैं तो अक्सर डॉक्टर इन लोगों को सप्लीमेंट्स की सलाह देते हैं। इसी तरह प्रेगनेंसी, 50 साल या उससे अधिक उम्र होने पर, फ्रैक्चर या इंजरी जैसी स्थितियों में भी कुछ लोगों को मल्टीविटामिंस की गोलियां खाने की सलाह दी जाती हैं।
मल्टीविटामिंस लेने का सबसे अच्छा समय दोपहर या शाम है। आप खाना खाने के डेढ से दो घंटे के बाद मल्टीविटामिंस की गोलियां खायी जा सकती हैं। इसी तरह खाना खाने से एक घंटे पहले भी ये गोलियां आप ले सकते हैं। मल्टीविटामिंस के सेवन के लिए आपको दूध,जूस या अन्य किसी चीज की जरूरत नहीं आप केवल पानी के साथ ही इनका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग लोगों को इन टैबलेट्स को लेने के बाद कुछ साइड-इफेक्ट् भी दिखायी देते हैं और उनके आधार पर ही लोगों को इनके सेवन के लिए कुछ खास तरीके भी सुझाए जा सकते हैं।
जी हां, अगर आपको किसी तरह की कमजोरी या हेल्थ प्रॉब्लम्स महसूस हों तो खुद से मल्टीविटामिंस का सेवन ना करें। इससे कई तरह के साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं जैसे-