मुलेठी का पानी पीने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

Mulethi Water Benefits: मुलेठी का पानी पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 11, 2024 12:02 PM IST

Benefits Of Mulethi Or Licorice Water: आयुर्वेद में ऐसे कई पेड़-पौधे और जड़ी-बूटियां हैं, जिनका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों का इलाज करने के लिए सदियों से किया जा रहा है। इन्हीं आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में मुलेठी भी शामिल है। यह जड़ी-बूटी अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। मुलेठी में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। मुलेठी का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कुछ लोग मुलेठी की चाय का सेवन करते हैं। वहीं, कुछ लोग मुलेठी पाउडर को दूध में डालकर पीते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो मुलेठी का पानी भी पी सकते हैं। सुबह खाली पेट मुलेठी का पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको मुलेठी का पानी पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से -

शरीर की सूजन को कम करे

मुलेठी का पानी पीने से शरीर में सूजन की परेशानी को कम किया जा सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन और दर्द को दूर सकते हैं। यह जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया की समस्या से राहत दिलाने में प्रभावी हो सकता है।

पाचन में सुधार करे

मुलेठी के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें ग्लिसरिजिन नामक तत्व पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बूस्ट करता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के मदद करता है। इसके नियमित सेवन से गैस, कब्ज, एसिडिटी और पेट में अल्सर जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

मुलेठी का पानी पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दे सकते हैं। इसके सेवन से सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए मुलेठी के पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से डायबिटीज की परेशानियों को कम किया जा सकता है।

वजन घटाने में मददगार

मुलेठी का पानी वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे शरीर में अतिरिक्त फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, यह बुक को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

कैसे बनाएं मुलेठी का पानी?

मुलेठी का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें 1-2 टुकड़े मुलेठी के डालें और इसके बाद इसे अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे छानकर चाय की तरह सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source